श्रीलंका में कीचड़ के नीचे अपनों को तलाश रहे लोग,भारत की एनडीआरएफ टीम बचाव कार्य में जुटी

श्रीलंका में कीचड़ के नीचे अपनों को तलाश रहे लोग,भारत की एनडीआरएफ टीम बचाव कार्य में जुटी

कोलंबो :  श्रीलंका में ग्रामीणों ने बुधवार को कुदाल से कीचड़ साफ किया और अपने रिश्तेदारों और मित्रों के शवों की तलाश की। यह घटना चक्रवात के कारण भूस्खलन में 13 घरों के ध्वस्त हो जाने के कुछ दिनों बाद हुई, जिसमें 474 लोगों की मौत हो गई थी।

 भारत की एनडीआरएफ टीम भी जुटी

चक्रवात दितवाह के चलते तबाही का सामना कर रहे श्रीलंका में राहत और बचाव कार्य में भारत की एनडीआरएफ टीम भी जुटी है। इसने एक दृष्टिहीन बुजुर्ग और एक घायल महिला को बचाया है। भारत अपने इस पड़ोसी देश की मदद के लिए आपरेशन सागर बंधु चला रखा है।

इसके तहत श्रीलंका में बचाव अभियान चलाने के साथ ही राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। इस द्वीपीय देश में चक्रवात के चलते हुई भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में अब तक 485 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि करीब 350 लोग अब भी लापता हैं। सरकार ने देश के 25 जिलों में से 22 को आपदा क्षेत्र घोषित किया है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

एक दृष्टिहीन बुजुर्ग और एक घायल महिला की मदद की

कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर एक बयान में बताया, 'आपरेशन सागर बंधु के तहत एनडीआरएफ की टीमें जिंदगियों को बचाने के अभियान में जुटी हैं। इसने सेदवत्ता और नादेगामा में एक दृष्टिहीन बुजुर्ग और एक घायल महिला की मदद की। दोनों को सुरक्षित निकाला गया।'

भारत ने 28 नवंबर को यह अभियान शुरू किया था। इसी अभियान के तहत भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत आइएनएस विक्रांत और आइएनएस उदयगिरी ने श्रीलंका के लोगों के लिए तत्काल सहायता पहुंचाई और हेलीकाप्टरों का उपयोग कर प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में मदद की।

70 से ज्यादा चिकित्साकर्मियों को भेजा

प्रेट्र के अनुसार, उच्चायोग ने बताया कि भारत ने बुधवार को इस देश के लिए एक मोबाइल अस्पताल और 70 से ज्यादा चिकित्साकर्मियों को भेजा। वे आपदा प्रभावित इलाकों में स्वास्थ सेवा मुहैया कराएंगे। जबकि श्रीलंका एक वरिष्ठ ने बताया कि चक्रवात के चलते देश में छह-सात अरब डालर के नुकसान का अनुमान है। करीब 14 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और दो लाख 33 हजार से ज्यादा लोगों को राहत केंद्रों में रखा गया है।

इंडोनेशिया, मलेशिया और थाइलैंड में भी तबाही

चक्रवात के चलते हुई भारी वर्षा से इंडोनेशिया, मलेशिया और थाइलैंड में भी भारी तबाही हुई है। सबसे ज्यादा प्रभावित इंडोनेशिया में अब तक 753 लोगों की जान गई है। थाइलैंड में 185 तो मलेशिया में तीन लोगों के मरने की पुष्टि की गई है। इन देशों में बड़ी संख्या में लोग लापता बताए गए हैं। टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments