सर्दियों में गाजर, चुकंदर और आंवला खूब मिलते हैं, और इन तीनों को मिलाकर तैयार किया गया ABC जूस सेहत के लिए किसी सुपरड्रिंक से कम नहीं होता।बाजार से खरीदने के बजाय अगर आप इसे घर पर मिक्सर में बनाएं, तो यह ज्यादा पौष्टिक, ताजा और सुरक्षित बनता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका और इसके फायदे।
ABC जूस क्या है?
ABC जूस तीन मुख्य सामग्रियों A for Amla (आंवला), B for Beetroot (चुकंदर) और C for Carrot (गाजर) से मिलकर बनता है। यह जूस विटामिन, मिनरल, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।
घर पर ABC जूस बनाने की सामग्री
गाजर - 2 मध्यम आकार
चुकंदर - 1 छोटा
आंवला - 2-3
अदरक - आधा इंच (ऐच्छिक)
शहद - 1 चम्मच (ऐच्छिक)
पानी - आधा कप
ABC Juice बनाने का आसान तरीका
1. सब्जियों को धोएं और काटें
गाजर और चुकंदर को अच्छी तरह धोकर छील लें। छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें। आंवला को धोकर बीज निकाल दें।
2. मिक्सी जार में डालें
कटे हुए गाजर, चुकंदर, आंवला और थोड़ा अदरक जार में डालें।
3. थोड़ा पानी मिलाएं
आधा कप पानी डालकर मिक्सी में ब्लेंड कर लें।
4. जूस को छानें
जाली वाली छलनी या मलमल के कपड़े से जूस को छान लें। अगर आपको फाइबर पसंद है, तो बिना छाने भी पी सकते हैं।
5. जरूरत हो तो शहद मिलाएं
स्वाद बढ़ाने के लिए 1 चम्मच शहद मिलाया जा सकता है। जूस बनाते ही पीना सबसे फायदेमंद होता है, वरना विटामिन कम होने लगते हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
ABC जूस पीने के फायदे
कब और कितना पिएं?
सुबह खाली पेट एक गिलास ABC जूस सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इस जूस को हफ्ते में 4-5 दिन पीना काफी है।

Comments