शेयर बाजार का लाल सिग्नल! सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुला

शेयर बाजार का लाल सिग्नल! सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुला

शुक्रवार सुबह भारतीय शेयर बाजार ने हल्की गिरावट के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत की। RBI की क्रेडिट पॉलिसी आने से पहले निवेशक सतर्क दिखे। सुबह 9:25 बजे में सेंसेक्स सपाट रहते हुए 85,265.74 पर था, जबकि निफ्टी 7.2 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 26,040.95 पर ट्रेड कर रहा था। आज 1261 शेयरों में तेजी, 1365 में गिरावट और 158 शेयर बिना बदलाव के दिखे।

ग्लोबल संकेत रहे मिलेजुले

RBI पॉलिसी डे पर घरेलू बाजारों को वैश्विक स्तर से कमजोर संकेत मिले वहीं, FIIs लगातार छठे दिन कैश मार्केट में बिकवाली कर रहे हैं। लॉन्ग-शॉर्ट रेश्यो घटकर 12% पर आ गया है, जो मार्केट में कमजोर सेंटिमेंट दिखाता है। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट ट्रेड कर रहा था। एशियाई बाजारों में मिलेजुले रुझान देखने को मिला। अब बाजार की नजर सुबह 10 बजे RBI की मॉनेटरी पॉलिसी घोषणा पर है, जिसमें रेपो रेट और आर्थिक आउटलुक से जुड़े अहम फैसले सामने आएंगे।=

आज इन शेयरों पर रहेगी खास नजर

1. ITC Hotels

BAT (British American Tobacco) आधारित शेयरधारक ITC Hotels Ltd में अपनी लगभग 7% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रहे हैं। यह ब्लॉक डील लगभग 2998 करोड़ रुपये की होगी। सूत्रों के मुताबिक, इस लेनदेन के लिए फ्लोर प्राइस 205.65 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इससे स्टॉक में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

2. डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर

कंपनी को अदाणी ग्रीन एनर्जी से 748 करोड़ रुपये का मेगा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर सोलर केबल सप्लाई से जुड़ा है, जो कंपनी जनवरी 2026 से दिसंबर 2026 के बीच पूरा करेगी

3. RailTel

रेलटेल को CPWD से 63 करोड़ रुपये का ICT नेटवर्क कार्य का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर कंपनी की ऑर्डर बुक और मार्जिन दोनों को मजबूत करेगा।

4. जीन टेक्नोलॉजीज

कंपनी को रक्षा मंत्रालय से कॉम्प्रिहेंसिव ट्रेनिंग नोड (CTN) की सप्लाई के लिए 120 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। CTN सेटअप के तहत कई तरह के ट्रेनिंग सिम्युलेटर और उपकरण शामिल होते हैं। यह डिफेंस सेगमेंट में कंपनी की स्थिति और मजबूत करेगा।

5. लॉयड्स इंजीनियरिंग वर्क्स

कंपनी ने इटली की वर्चुअलएब्स एसआरएल के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। इसके तहत दोनों कंपनी डिफेंस और सिविल उपयोग के लिए रडार टेक्नोलॉजी डेवलप करेंगी। कंपनी के स्टॉक पर इसका पॉजिटिव असर देखने को मिल सकता है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments