पिथौरा में आवारा कुत्तों के लिए एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान शुरू

पिथौरा में आवारा कुत्तों के लिए एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान शुरू

​पिथौरा : माननीय न्यायालय के निर्देशों और शासन के आदेशों का पालन करते हुए, पिथौरा नगर पालिका द्वारा आवारा श्वानों के लिए एक व्यापक एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। ​मुख्य नगर पालिका अधिकारी बिरजू राम सोनबेर एवं पशु चिकत्साक डीएन पटेल की संयुक्त अगुवाई में नगर पालिका की टीम एवं पशु चिकित्स्कों की टीम ने अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस टीम में नप से श्यामू तिवारी, सुरेन्द्र, विशु आनंद, जितेंद्र, साथ-साथ पशु चिकित्सक अधिकारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

​ पहले दिन 15 श्वानों का टीकाकरण
​CMO बिरजू राम सोनबेर ने जानकारी दी कि पिथौरा नगर क्षेत्र में अब तक कुल 100 से अधिक आवारा श्ववान डिटेक्ट किए गए हैं। अभियान के पहले दिन, 15 आवारा श्वानों को एंटी-रेबीज टीका लगाया जा चूका है । ​CMO बिरजू राम ने यह भी स्पष्ट किया कि यह महत्वपूर्ण टीकाकरण अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि रेबीज के खतरे को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सके और जन-स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह पहल नगर पालिका की जनहितैषी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments