गौमाता को न खिलाएं इस तरह का खाना

गौमाता को न खिलाएं इस तरह का खाना

हिंदू धर्म में गाय की सेवा करना पुण्य कार्य माना गया है। हिंदू धर्म में गाय देवी-देवताओं के समान ही पूजनीय है, इसलिए गाय को  ‘गौ माता’ कहा जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गाय को रोटी खिलाते समय आपको कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए, वरना आपको इसका लाभ नहीं मिलता।  

मिलते हैं ये लाभ

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, अगर आप रोजाना सबसे पहली रोटी गाय को खिलाते हैं, तो इससे आपको पुण्य फलों की प्राप्ति हो सकती है। ऐसा करने से साधक को यज्ञ और दान के समान ही फल मिलता है।

साथ ही साधक पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही यह भी माना गया है कि रोजाना गाय को रोटी खिलाने और गौ सेवा करने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि होती है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

भूल से भी न करें ये गलती

कभी भी गाय को जूठा या बासी भोजन न खिलाएं। ऐसा करने से आपको जीवन में सुख-समृद्धि की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि गाय को हमेशा सात्विक भोजन ही करवाना चाहिए, अन्यथा आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि गाय को सूखी या फिर खाली रोटी न दें। रोटी के साथ गुड़ या घी मिलाकर दे सकते हैं। 

कर सकते हैं ये काम

अगर आप गाय को पहली रोटी खिलाने के बाद भोजन करते हैं, तो इससे आपको जीवन में अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं। अगर आपके लिए ऐसा करना संभव नहीं है, तो आप गाय की रोटी बनाकर रख सकते हैं और समय मिलने पर गाय माता को खिला सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में यह माना गया है कि गाय को रोटी के साथ-सथ हरा चारा खिलाना भी शुभ होता है। इससे जातक को करियर में लाभ मिलता है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments