सुकमा : कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया पारदर्शिता और सुचारू व्यवस्था के साथ निरंतर जारी है। खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या धान के अवैध भंडारण को रोकने प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) छिंदगढ़ श्री विजय प्रताप खेस के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धान खरीदी केंद्र पुसपाल के पीछे अवैध भंडारण पर चार अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
जांच के दौरान टीम ने निम्न प्रमुख जप्तियाँ एवं कार्रवाइयाँ की। कोचिया व्यापारी लक्ष्मीनाथ के कब्जे से 50 क्विंटल अवैध धान जप्त। कोचिया व्यापारी अभिषेक गुप्ता से 280 क्विंटल अवैध धान जप्त। कृषक गंगाराम द्वारा व्यापारी से खरीदे गए 20.4 क्विंटल गैर-कानूनी धान की जप्ती। ग्रामीण तिर्ति चक्रधारी के बंद घर में अवैध भंडारण पाए जाने पर घर को आगामी आदेश तक सील किया गया
धान खरीदी प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ यह गंभीर कार्रवाई जिले में प्रशासन की ज़ीरो टॉलरेंस नीति को स्पष्ट करती है।कार्यवाही के दौरान फ़ूड इंस्पेक्टर विक्रांत नायडू, आकाश भूतड़ा, टीआई आनंद टोप्पो, आरआई त्रिनाथ नाग और पटवारी उपस्थित रहे।सुकमा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों और खरीदी प्रणाली की पारदर्शिता से खिलवाड़ करने वालों पर भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments