नई दिल्ली : टाटा मोटर्स ने नई Tata Sierra के सभी वेरिएंट की कीमतों का खुलासा कर दिया है। शुरुता में इसके केवल Smart+ पेट्रोल की कीमत का खुलासा हुआ था। अब कंपनी ने Pure, Pure+, Adventure और Adventure+ वेरिएंट की कीमतों का भी खुलासा कर दिया है। आइए विस्तार में जातन हैं कि किस वेरिएंट की कितनी कीमत है?
नई Tata Sierra केसभी वेरिएंट की कीमत लिस्ट
| वेरिएंट | इंजन + गियरबॉक्स) | कीमत (रुपये में) |
|---|---|---|
| Smart+ | पेट्रोल MT | 11.49 लाख |
| डीजल MT | 12.99 लाख | |
| Pure | 1.5 रेवोट्रॉन पेट्रोल MT | 12.99 लाख |
| 1.5 रेवोट्रॉन पेट्रोल DCA | 14.49 लाख | |
| 1.5 क्रायोजेट डीजल MT | 14.49 लाख | |
| 1.5 क्रायोजेट डीजल AT | 15.99 लाख | |
| Pure+ | 1.5 रेवोट्रॉन पेट्रोल MT | 14.49 लाख |
| 1.5 रेवोट्रॉन पेट्रोल DCA | 15.99 लाख | |
| 1.5 क्रायोजेट डीजल MT | 15.99 लाख | |
| 1.5 क्रायोजेट डीजल AT | 17.49 लाख | |
| Adventure | 1.5 रेवोट्रॉन पेट्रोल MT | 15.29 लाख |
| 1.5 रेवोट्रॉन पेट्रोल DCA | 16.79 लाख | |
| 1.5 क्रायोजेट डीजल MT | 16.49 लाख | |
| Adventure+ | 1.5 रेवोट्रॉन पेट्रोल MT | 15.99 लाख |
| 1.5 हाइपेरियन टर्बो पेट्रोल AT | 17.99 लाख | |
| 1.5 क्रायोजेट डीजल MT | 17.19 लाख | |
| 1.5 क्रायोजेट डीजल AT | 18.49 लाख |
1. Tata Sierra Smart+
कंपनी ने नया Sierra Smart+ डीजल वेरिएंट लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये रखी गई है। इसके केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ लेकर आया गया है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
इसमें मिलने वाले फीचर्स
हालांकि, कंपनी ने अभी इस वेरिएंट के डैशबोर्ड लेआउट को पूरी तरह से नहीं दिखाया है।
2. Tata Sierra का Pure औ Pure+
Pure और Pure+ वेरिएंट अब पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन में लेकर आए गए हैं। इन दोनों में कई ज्यादा बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। यह वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए सही हो सकती है, जो बिना Adventure वेरिएंट में जाए ज्यादा फीचर्स चाहते हैं।
इनमें मिलने वाले फीचर्स
3. Tata Sierra Adventure और Adventure+
Adventure वेरिएंट्स उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं, जो ज्यादा कैपेबिलिटी और एडवांस फीचर्स चाहते हैं। इन दोनों वेरिएंट में तकरीबन 100 फीचर्स दिए गए हैं। यह वेरिएंट उन खरीदारों के लिए है जो टॉप-क्लास फीचर्स के साथ एक पावरफुल और प्रीमियम SUV चाहते हैं।
इनमें मिलने वाले फीचर्स
Tata Sierra अब एक पूरी तरह कॉन्फिगरेबल SUV बनकर सामने आई है, जिसमें एंट्री-लेवल Smart+ से लेकर फीचर-लोडेड Adventure+ तक कई ऑप्शन हैं। पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प, मैनुअल/ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और वेरिएंट के हिसाबसे फीचर पैकिंग इसे इस सेगमेंट की सबसे आकर्षक SUVs में से एक बनाते हैं।
Tata Sierra का इंजन ऑप्शन
| इंजन | पावर | टॉर्क | ट्रांसमिशन |
| 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल | 106 PS | 145 Nm | 6-स्पीड MT, 7-स्पीड DCT |
| 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल | 160 PS | 255 Nm | 6-स्पीड AT |
| 1.5-लीटर डीजल इंजन | 118 PS | 260 Nm | 6-स्पीड MT, 6-स्पीड AT |
Tata Sierra का मुकाबला
Tata Sierra जिन गाड़ियों से सीधा मुकाबला करती है, वे भारत की सबसे पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUVs हैं। इनमें Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, Honda Elevate, Skoda Kushaq, Maruti Victorius और Volkswagen Taigun शामिल है।

Comments