TVS Ronin का नया वेरिएंट Agonda लॉन्च,स्टाइलिश लुक समेत मिले नए फीचर्स

TVS Ronin का नया वेरिएंट Agonda लॉन्च,स्टाइलिश लुक समेत मिले नए फीचर्स

नई दिल्‍ली : टीवीएस मोटर ने अपनी रेट्रो-मॉडर्न बाइक TVS Ronin का नया वेरिएंट Agonda लॉन्च किया है। इस वेरिएंट को खास स्टाइलिंग और कॉस्मेटिक अपडेट के साथ लेकर आया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.31 लाख रुपये रखी गई है। आइए विस्तार में जानते हैं कि इसे किन खास फीचर्स के साथ लेकर आया गया है।

TVS Ronin Agonda का डिजाइन

इसका डिजाइन गोवा के शांत और खूबसूरत Agonda Beach से प्रेरिक है। इसमें आरामदायक और सहज माहौल को दिखाया गया है। इस वेरिएंट ग्लॉसी व्हाइट फ्यूल टैंक और हेडलैम्प काउल, जो ब्लैक-बेस्ड बॉडी के साथ शानदार कंट्रास्ट को बनाया गया है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

TVS Ronin Agonda में हुए बदलाव

इसमें कई कॉस्मेटिक फीचर्स को शामिल किया गया है। इन बदलावों के बाद यह पहले से ज्यादा बेहतरीन हो गई है।

  1. फ्यूल टैंक और हेडलैम्प पर ग्लॉसी व्हाइट शेड
  2. ब्लैक्ड-आउट एलिमेंट्स: USD फोर्क्स, अलॉय व्हील्स, सैंप गार्ड, इंजन पार्ट्स, हैंडलबार और एग्जॉस्ट
  3. फ्यूल टैंक पर बड़े अक्षरों में AGONDA की बैजिंग
  4. रेड और ब्लू पिनस्ट्राइप्स

यह कलर थीम उन राइडर्स को खास पसंद आ सकती है जो मिनिमलिस्ट लेकिन यूनिक लुक पसंद करते हैं।

फीचर TVS Ronin के स्पेसिफिकेशन
इंजन प्रकार 225.9cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व, SOHC
पावर 20.4 PS
टॉर्क 19.93 Nm
गियरबॉक्स 5-स्पीड
क्लच Assist & Slipper क्लच
फ्रेम डबल क्रैडल स्प्लिट Synchro स्टिफ फ्रेम
फ्रंट सस्पेंशन 41mm USD फोर्क
रियर सस्पेंशन 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक
फ्रंट टायर 110/70 (17-इंच)
रियर टायर 130/70 (17-इंच)
फ्रंट ब्रेक 300mm डिस्क
रियर ब्रेक 240mm डिस्क
ABS डुअल-चैनल ABS (Rain और Urban मोड)
डिस्प्ले राउंड डिजिटल कंसोल (असिमेट्रिक लेफ्ट-माउंटेड)
कनेक्टिविटी Bluetooth, Voice Assist, TVS SmartXonnect
टेक फीचर्स GTT, ISG, गियर शिफ्ट इंडिकेटर, डिस्टेंस टू एम्प्टी, कॉल/SMS अलर्ट, साइड स्टैंड इंडिकेटर
कलर थीम ग्लॉसी व्हाइट फ्यूल टैंक, AGONDA बैजिंग, ब्लैक्ड-आउट कंपोनेंट्स

TVS Ronin Agonda का इंजन

इसके इंजन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह ही 225.9cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व, SOHC इंजन दिया गया है। यह इंजन 20.4 PS की पावर और 19.93 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच भी दिया गया है।

TVS Ronin Agonda का सस्पेंशन और ब्रेक्स

इसमें डबल क्रैडल स्प्लिट Synchro स्टिफ फ्रेम दी गई है। इसमें 41mm USD फ्रंट फोर्क के साथ 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक रियर सस्पेंशन भी मिलता है। इसमें 17-इंच फ्रंट/रियर व्हील्स (110/70 और 130/70 टायर) दिए गए हैं। इनमें 300mm फ्रंट और 240mm रियर डिस्क ब्रेक लगाई गई है। इसमें डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड रूप में दिया गया है। साथ ही दो ABS मोड रेन और अर्बन भी मिलता है।

TVS Ronin Agonda के फीचर्स

इसमें वही फीचर्स दिए गए हैं, जो इसमें पहले मिलते थे। इसमें असिमेट्रिक लेफ्ट-माउंटेड राउंड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। साथ ही ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी (GTT), ISG, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वॉइस असिस्ट (कॉल, SMS, नेविगेशन) और TVS SmartXonnect कनेक्टेड फीचर्स भी दिए गए हैं। साथ ही गियर शिफ्ट इंडिकेटर, डिस्टेंस-टू-एम्प्टी, कॉल/SMS अलर्ट, साइड स्टैंड इंडिकेटर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

कितनी है कीमत?

TVS RONIN के वेरिएंट और कलर ऑप्शन कीमत (एक्स-शोरूम)
TVS RONIN – BASE LIGHTNING BLACK ₹ 1 25 690
TVS RONIN – BASE MAGMA RED ₹ 1 27 990
TVS RONIN - AGONDA EDITION ₹ 1 30 990
TVS RONIN – MID GLACIER SILVER ₹ 1 48 040
TVS RONIN – MID CHARCOAL EMBER ₹ 1 49 340
TVS RONIN – TOP NIMBUS GREY ₹ 1 60 140
TVS RONIN – TOP MIDNIGHT BLUE ₹ 1 60 140

TVS Ronin Agonda वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.31 लाख रुपये रखी गई है। यह Ronin के एंट्री-लेवल वेरिएंट्स 1.26–1.28 लाख रुपये के काफी करीब है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments