नि:शुल्क ट्रायसायकल से बदली जिंदगी: दिव्यांग राम भरोस वर्मा बने आत्मनिर्भर

नि:शुल्क ट्रायसायकल से बदली जिंदगी: दिव्यांग राम भरोस वर्मा बने आत्मनिर्भर

एमसीबी : मनेंद्रगढ़ विकासखण्ड के वार्ड नम्बर 10, कंचन सफाई, खोंगापानी के निवासी राम भरोस वर्मा के जीवन में समाज कल्याण विभाग की निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण योजना नई उम्मीद और नई रफ्तार लेकर आई है। जन्म से दिव्यांग होने के बावजूद उन्होंने कभी भी अपने लक्ष्य, आत्मविश्वास और मेहनत को कमजोर नहीं पड़ने दिया। जीवन की हर कठिनाई को चुनौती मानकर आगे बढ़ते रहे। गतिशीलता उनके लिए सबसे बड़ी आवश्यकता थी, और इसी दिशा में समाधान की तलाश करते हुए उन्हें जानकारी मिली कि समाज कल्याण विभाग एमसीबी द्वारा पात्र दिव्यांग जनों को निःशुल्क ट्रायसायकल उपलब्ध कराई जाती है। यह जानकारी उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं थी।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

योजना की जानकारी मिलते ही राम भरोस वर्मा ने सक्रियता दिखाते हुए विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए निःशुल्क ट्रायसायकल प्राप्त की। जैसे ही उनके हाथों में ट्रायसायकल पहुंची, उनके चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास की चमक स्पष्ट झलक उठी। अब वे न केवल आसानी से आवागमन कर पा रहे हैं, बल्कि अपने दैनिक कार्यों को भी स्वावलंबी होकर पूरा कर रहे हैं। ट्रायसायकल मिलने से उनके जीवन में गतिशीलता ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की नई राह भी खुल गई है।

समाज कल्याण विभाग की यह पहल राम भरोस जैसे अनेक दिव्यांग जनों के लिए प्रेरणा है, जो अपने जीवन के सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया यह नि:शुल्क सहायक उपकरण न केवल सुविधा प्रदान करता है, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम भी बनता है। राम भरोस वर्मा की कहानी इस बात का प्रमाण है कि सही सहयोग और दृढ़ इच्छाशक्ति मिल जाए तो कोई भी बाधा जीवन की गति को रोक नहीं सकती।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments