ऑफिस में चाहिए परफेक्ट लुक, अपनाएं ये मिनिमल मेकअप टिप्स

ऑफिस में चाहिए परफेक्ट लुक, अपनाएं ये मिनिमल मेकअप टिप्स

आज के समय में लड़कियां और लड़के एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। लड़कियां अपने करियर को प्राथमिकता दे रही हैं और ऑफिस जाती हैं। करियर के साथ ही लड़कियां अपने लुक्स पर भी ध्यान देती हैं।हर एक लड़की अपने ऑफिस में परफेक्ट दिखना चाहती हैं। लड़कियों का आत्मविश्वास मेकअप और ड्रेसिंस सेंस बढ़ जाता है। लेकिन कई लड़कियां ऐसी भी होती हैं, जिनको यह समझ नहीं आता है कि ऑफिस या मीटिंग में जाने के लिए उनको कैसा मेकअप करना चाहिए।

ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ऑफिस के हिसाब से मेकअप करने के सही तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह का मेकअप करके आप ऑफिस में अपने लुक को परफेक्ट दिखा सकती हैं।

हल्का रखें बेस

ऑफिस के हिसाब से अगर आप अपना मेकअप कर रही हैं, तो बेस को हल्का रखना चाहिए। ध्यान रखें कि फाउंडेशन आपकी स्किन टोन से मैच करता हुआ हो। बेस लगाते समय चेहरे के दाग-धब्बों को कंसीलर की सहायता से कवर कर लें।

हल्का ब्लश

अपने ऑफिस लुक को परफेक्ट बनाने के लिए आप हल्के गुलाबी या पीच रंग के ब्लश का इस्तेमाल करें। आप फेस पर ग्लो लाने के लिए हाइलाइटर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

आंखों पर लगाएं न्यूड कलर

ऑफिस में आखों पर मेकअप करने के लिए न्यूड पैलेट से रंगों का चयन करना चाहिए। इससे आपकी आंखें बड़ी लगेंगी। अब आईब्रो को हल्का सेट करें।

लिपस्टिक

डार्क रंग के फॉर्मल के साथ आप ब्राउन या रेड रंग की लिपस्टिक लगा सकती हैं। अगर आपका आउटफिट लाइट रंग का है, तो इसके साथ न्यूड रंग की लिपस्टिक कैरी कर सकती हैं।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments