विभागीय लापरवाही:देसी जुगाड़ से किसान खेतों तक पहुंचा रहे नहर का पानी

विभागीय लापरवाही:देसी जुगाड़ से किसान खेतों तक पहुंचा रहे नहर का पानी

सरगुजा : सरगुजा जिले के किसान खरीफ फसल के बाद अब रबी फसल लेने की तैयारी में जुटे हुए हैं। लेकिन जलसंसाधन विभाग नहर के धराशायी हो बनाये गये नरकालो बांध के मुख्य माईनर के टुट फुट जाने कारण आसपास के किसान अपने खेतों तक पानी ले जाने में असमर्थ हैं। चंद महीनों पहले क्षेत्र के किसान एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने जल संसाधन विभाग का ध्यानाकर्षण कराते हुए नहर मरम्मत कराए जाने की मांग की थी। परंतु विभाग के आला अधिकारियों द्वारा जगह जगह फूटे नहर का मरम्मत कार्य नहीं कराया गया।

विभाग के उदासीन रवैया को देखते हुए किसानों ने खुद के खर्च वहन कर पाइप खरीदकर देसी तकनीक से लकड़ियों का बंबू को नहर नुमा बनाकर ऊपर से पाइप बिछाकर नहर का पानी किसी तरह खेतों तक पहुंचा रहे हैं। रवि फसल लेने के लिए खेतों तक पानी पहुंचाया जाना निहायत ज़रूरी है। दरअसल सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के अंतर्गत नरकालो बांध का नहर चार दशक पुराना है तथा कई स्थानों से टूट कर धराशायी हो गया है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

नहर के टूटने कारण किसानों का खेती कार्य प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने रबी फसल लगाने की तैयारी के दृष्टिगत शासन प्रशासन और विभागीय अधिकारियों से नहर मरम्मत कराया जाने की मांग रखी थी। पखवाड़ा भर बीत जाने के बाद भी जल संसाधन विभाग ने नहर के मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दिया ।मायूस किसानों ने आपस में चंदा कर पाइप खरीदा और लकड़ी के बंबू से जुगाड़ बनाते हुए टूटे हुए नहर के बीच में आधा दर्जन से अधिक पाइपो को जोड़ कर खेतों में पानी सिंचाई का कार्य शुरू किया है ताकि गेहूं सरसों मटर जैसे रबी फसल लें सके। विभागीय लापरवाही-- से किसान काफी दुखी है। वैकल्पिक नहर बनाने में किसान रोहित दास, विकास राम , दल पति,राम प्रसाद ,मोहित, नान राम, सरपंच नरकालो प्रेम सिंह, हरिस सोनी, विक्रम सिंह, तुलसी सहित अन्य किसान का सक्रिय योगदान रहा है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments