नई दिल्ली : रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे की ओर से लेवल 1 के तहत आने वाले पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी प्रदान कर दी गई है। मंजूरी मिलने के बाद अब रेलवे की लेवल 1 की कुल 11 कैटेगरी के तहत करीब 22000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
कब आएगा नोटिफिकेशन
इस भर्ती के लिए आरआरबी महेन्द्रू के चेयरमैन संजय कुमार की ओर से दी गई डिटेल के मुताबिक नोटिफिकेशन इस माह के अंत में या जनवरी 2026 में जारी कर आवेदन स्टार्ट कर दिए जायेंगे।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से करीब 22 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4 | 11000 |
| ट्रैफिक बी प्वाइंट | 5000 |
| असिस्टेंट (एस एवं टी) | 1500 |
| असिस्टेंट (सी एवं डब्ल्यू) | 1000 |
| असिस्टेंट (ऑपरेशन) | 500 |
| असिस्टेंट लोको शीट | 200 |
| असिस्टेंट (टीआरडी) | 800 |
| असिस्टेंट (पी-वे) | 300 |
| असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) | 600 |
| असिस्टेंट (ब्रिज) | 600 |
ग्रुप डी भर्ती पर अपडेट नहीं
लेवल 1 भर्ती के अलावा आरआरबी की ओर से ग्रुप डी पदों पर भी भर्ती निकाले जाने की संभावना है। सोशल मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक आरआरबी ग्रुप डी के 60 हजार पदों पर भर्ती होगी लेकिन इस नोटिफिकेशन को फर्जी बताया जा रहा है। अभी तक रेलवे की ओर से इस बारे में कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।
ग्रुप डी पदों के लिए क्या है योग्यता

Comments