सोनिया गांधी और राहुल गांधी को न्याय, नेशनल हेराल्ड केस मामले में जीत, भाजपा की बदले की राजनीति बेनकाब : नवीन जायसवाल

सोनिया गांधी और राहुल गांधी को न्याय, नेशनल हेराल्ड केस मामले में जीत, भाजपा की बदले की राजनीति बेनकाब : नवीन जायसवाल

 

कवर्धा टेकेश्वर दुबे : आख़िरकार सत्य की जीत हुई है और मोदी सरकार की गलत नीयत तथा राजनीतिक दबाव में की गई कार्यवाही आज पूरी तरह सामने आ गई है।अदालत ने यंग इंडियन मामले में कांग्रेस नेतृत्व सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की कार्यवाही को अवैध और दुर्भावना से प्रेरित माना है। यह फैसला केवल कांग्रेस पार्टी के लिए नहीं बल्कि देश के संविधान, लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था के लिए भी एक बड़ी जीत है। इस निर्णय ने यह साफ कर दिया है कि सत्ता के बल पर सच को दबाया नहीं जा सकता और कानून से ऊपर कोई नहीं है। जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार लंबे समय से केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग राजनीतिक हथियार की तरह कर रही है ताकि विपक्षी नेताओं को डराया जा सके और उनकी आवाज़ को दबाया जा सके। उन्होंने कहा कि जब भी भाजपा के खिलाफ कोई सवाल उठाता है, तो उसे झूठे आरोपों और जांच के डर से चुप कराने की कोशिश की जाती है, लेकिन कांग्रेस कभी डरने वाली नहीं है।

कांग्रेस का हर कार्यकर्ता शेर है, न कभी डरा है, न कभी झुका है और न ही कभी झुकेगा। नवीन जायसवाल ने कहा कि यह फैसला देश की जनता को सोचने और समझने का मौका देता है कि किस तरह भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष को कमजोर करने का प्रयास करती रही है। उन्होंने भाजपा को वॉशिंग मशीन पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा की राजनीति दोहरे मापदंडों पर चलती है, जहां अपने लोगों के लिए एक नियम और विपक्ष के लिए दूसरा नियम अपनाया जाता है। यही कारण है कि देश में आज सवाल उठ रहे हैं कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र हैं या बीजेपी सरकार के इशारे पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संविधान और कानून का सम्मान किया है और आगे भी करती रहेगी। राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने देश की जनता के हक के लिए संघर्ष किया है और इसी कारण वे सत्ता की आंखों में खटकते हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

नवीन जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार को यह समझना चाहिए कि डर और दबाव की राजनीति से लोकतंत्र नहीं चलता। जनता अब जागरूक हो चुकी है और वह सच्चाई को पहचानने लगी है। अदालत के इस फैसले ने यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ की गई कार्यवाही पूरी तरह राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सच के रास्ते पर चलती रहेगी और हर मंच पर जनता के मुद्दों को उठाती रहेगी। भाजपा चाहे जितनी कोशिश कर ले, लेकिन कांग्रेस की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। आज का यह फैसला उन सभी लोगों के लिए संदेश है जो सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ खड़े हैं। नवीन जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और देश की जनता की रक्षा के लिए हर संघर्ष को तैयार है और यह लड़ाई अंतिम जीत तक जारी रहेगी। अंत में उन्होंने कहा कि सच को परेशान किया जा सकता है, लेकिन हराया नहीं जा सकता, और आज एक बार फिर यह बात साबित हो गई है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments