Mahindra XUV700 फेसलिफ्ट अब XUV7XO नाम से लॉन्च होगी,मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्स

Mahindra XUV700 फेसलिफ्ट अब XUV7XO नाम से लॉन्च होगी,मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्स

नई दिल्‍ली : महिंद्रा ऑटो जल्द ही XUV700 फेसलिफ्ट को नए नाम Mahindra XUV7XO के साथ करने वाली है। इसे भारत में 5 जनवरी 2026 को पेश किया जाएगा। इस दौरान इसके सभी फीचर्स का खुलासा किया जाएगा। हाल ही में XUV7XO के टेस्टिंग मॉडल को स्पॉट किया गया है। इस दौरान इसकी कई डिटेल्स देखने के लिए मिली है।

एक्सटीरियर में क्या बदला?

हालांकि टेस्ट म्यूल पर अभी भी कैमुफ्लाज मौजूद है, लेकिन फिर भी कुछ नए एलिमेंट्स नजर आ रहे हैं। इसमें नया डिजाइन वाला फ्रंट ग्रिल, बदला हुआ हेडलैंप हाउसिंग शेप, नए फ्रंट और रियर बंपर की आउटलाइन LED टेललाइट्स, जो हाल ही में लॉन्च हुई XEV 9S से मिलती-जुलती लगती हैं। इसके अलावा, XUV7XO में नए अलॉय व्हील्स भी मिलने की उम्मीद है। साइड प्रोफाइल लगभग मौजूदा XUV700 जैसी ही रहेगी, जिससे इसकी पहचान बनी रहे।

इंटीरियर में बड़ा बदलाव

XUV7XO का सबसे बड़ा अपडेट इसका इंटीरियर में देखने के लिए मिलेगा। इसमें नया ड्यूल-टोन इंटीरियर थीम (ब्राउन और बेज कलर), प्रीमियम लेदरेट सीट्स, आगे और पीछे दोनों में परफोरेशन, रियर सीट्स में भी वेंटिलेशन मिलने की संभावना है। सबसे बड़ा हाईलाइट है इसका ट्रिपल स्क्रीन सेटअप। इसमें तीन 12.3-इंच की हाई-रेजोल्यूशन स्क्रीन एक ही चौड़े पैनल में दी जाएंगी, जो इसे टेक्नोलॉजी के मामले में सेगमेंट में अलग पहचान देंगी।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्स

स्पाई जानकारी के मुताबिक, XUV7XO AX9L में ये प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें इल्यूमिनेटेड लोगो के साथ नया स्टीयरिंग व्हील, Harman Kardon प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, ऑटो-डिमिंग IRVM, रियर विंडो ब्लाइंड्स, इलेक्ट्रिक बॉस मोड, पैनोरमिक सनरूफ, Level-2+ ADAS, पावर्ड टेलगेट शामिल हो सकते हैं। ये सभी फीचर्स इसे एक फुली-लोडेड फैमिली SUV बनाने की ओर इशारा करते हैं।

Mahindra XUV7XO का इन गाड़ियों से मुकाबला

नई स्पाई तस्वीरों से यह साफ हो गया है कि महिंद्रा ने सिर्फ नाम ही नहीं बदला है, बल्कि ट्रिम लाइन-अप में भी बड़ा बदलाव किया है। XUV7XO का मुकाबला सीधे तौर पर Tata Harrier और Safari, साथ ही MG Hector और Hector Plus से होगा।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments