दुर्ग संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने जिला कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

दुर्ग संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने जिला कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

कवर्धा : दुर्ग संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने  कलेक्टर गोपाल वर्मा के साथ जिला कार्यालय कवर्धा के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शासकीय कार्यों की प्रगति, कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं योजनाओं से संबंधित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। संभाग आयुक्त श्री राठौर ने कलेक्टर कोर्ट, अतिरिक्त कलेक्टर कोर्ट, कोषालय, श्रम विभाग, लाइसेंस शाखा सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया। कलेक्टर कोर्ट एवं अतिरिक्त कलेक्टर कोर्ट में लंबित एवं निराकृत प्रकरणों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर गोपाल वर्मा ने संभाग आयुक्त को जिले में संचालित विभिन्न विभागीय गतिविधियों, योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी दी।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

निरीक्षण के दौरान लाइसेंस शाखा से संभाग आयुक्त ने जिले में जारी विभिन्न प्रकार के लाइसेंसों की संख्या एवं उनकी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। कोषालय के निरीक्षण के दौरान संभाग आयुक्त ने विभागीय काम काज और वित्तीय प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की।संभाग आयुक्त  सत्यनारायण राठौर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन की मंशानुरूप कार्य करते हुए आम जनता को त्वरित एवं प्रभावी सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कवर्धा एसडीएम श्री चेतन साहू, संयुक्त कलेक्टर श्री आरबी देवांगन, नायब तहसीलदार श्री विकास जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments