परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : छुरा नगर पंचायत में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में निर्मित अटल परिसर का वर्चुअल माध्यम से भव्य अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा उपमुख्यमंत्री अरूण साव वर्चुअल रूप से शामिल हुए और अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
नगर पंचायत छुरा द्वारा लगभग 20 लाख रुपये की लागत से अटल परिसर का निर्माण किया गया है, जिसमें साढ़े पांच फीट ऊंची अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा स्थापित की गई है। इस अवसर को भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक रहा है।
कार्यक्रम में राजिम क्षेत्र के पूर्व विधायक, नगर पंचायत छुरा के अध्यक्ष, पार्षदगण, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।अतिथियों ने कहा कि अटल परिसर नगरवासियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा और आने वाली पीढ़ियों को अटल बिहारी वाजपेई के विचारों और यो

Comments