नई दिल्ली : पल्सर लाइन-अप की सबसे लंबे समय से चल रही मोटरसाइकिलों में से एक Bajaj Pulsar 220F को नए अपडेट के साथ भारत में लॉन्च किया गया है। नई Pulsar 220F को डुअल-चैनल ABS समेत हल्के कॉस्मेटिक बदलाव के साथ लेकर आया गया है। इसमें और भी कई नए फीचर्स को शामिल किया गया है। आइए विस्तार में जानते हैं कि नई पल्सर 220F में क्या कुछ नया दिया गया है?
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
2026 Bajaj Pulsar 220F में क्या है नया?
| कैटेगरी | Bajaj Pulsar 220F के स्पेसिफिकेशन |
|---|---|
| इंजन टाइप | ट्विन स्पार्क FI DTS-i, ऑयल कूल्ड |
| इंजन क्षमता | 220 cc |
| अधिकतम पावर | 15.37 kW (20.9 PS) |
| अधिकतम टॉर्क | 18.55 Nm |
| गियरबॉक्स | 5-स्पीड |
| फ्यूल टैंक क्षमता | 15 लीटर |
| फ्रंट टायर | 90/90 17 ट्यूबलेस |
| रियर टायर | 120/80 17 ट्यूबलेस |
| फ्रंट सस्पेंशन | टेलीस्कोपिक, एंटी-फ्रिक्शन बुश के साथ |
| रियर सस्पेंशन | 5-वे एडजस्टेबल Nitrox शॉक एब्जॉर्बर |
| फ्रंट ब्रेक | 280 mm डिस्क |
| रियर ब्रेक | 230 mm डिस्क |
| इलेक्ट्रिकल सिस्टम | 12V फुल DC |
| हेडलैंप | Low: प्रोजेक्टर 55W, High: Ellipsodial 55W, AHO के साथ |
| डिजिटल कंसोल | फुली डिजिटल रिवर्स मोनोक्रोम LCD, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी |
| कनेक्टेड फीचर्स | टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल एक्सेप्ट/रिजेक्ट, मिस्ड कॉल व मैसेज अलर्ट, क्लॉक, DTE |
| USB चार्जिंग पोर्ट | स्टैंडर्ड |
| लंबाई | 2035 mm |
| चौड़ाई | 750 mm |
| ऊंचाई | 1165 mm |
| व्हीलबेस | 1350 mm |
| ग्राउंड क्लीयरेंस | 165 mm |
| कर्ब वेट | 160 किलोग्राम |
पहले जैसे ही फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो पल्सर 220F में वही ब्लूटूथ-इनेबल्ड LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो मौजूदा पल्सर मॉडल्स में दिया जा रहा है। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल एक्सेप्ट/रिजेक्ट, मिस्ड कॉल और मैसेज अलर्ट, क्लॉक और DTE रीडआउट जैसी सुविधाएं शामिल हैं। हालांकि, इसमें अब भी गियर पोजिशन इंडिकेटर नहीं दिया गया है।
नई Bajaj Pulsar 220F का इंजन
मैकेनिकल तौर पर Bajaj Pulsar 220F में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही 220cc का ऑयल-कूल्ड, ट्विन स्पार्क FI DTS-i इंजन मिलता है, जो 20.4 hp की पावर और 18.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

Comments