गंभीर खेलेंगे बड़ा ट्रंप कार्ड!न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में इन 4 ऑलराउंडर्स को मिलेगा मौका

गंभीर खेलेंगे बड़ा ट्रंप कार्ड!न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में इन 4 ऑलराउंडर्स को मिलेगा मौका

टीम इंडिया 2026 में अपने सफर की शुरुआत न्यूजीलैंड के साथ करने जा रही है। कीवी भारत के दौरे पर आ रहे हैं, जिसमें 3 वनडे और 5 टी20i मैचों की सीरीज खेली जाएगी।एकदिवसीय श्रृंखला के लिए अभी तक भारतीय स्क्वॉड का अनाउंस नहीं हुआ। वहीं, मेहमान टीम ने अपना दल घोषित कर दिया है। अब देखना बाकी यह है, कि किस खिलाड़ी को इंडियन टीम में जगह मिलती है। कुछ का चयन होना तय है, जबकि कई ऐसे भी हैं जिन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। इसके अलावा गौतम गंभीर अपना नया ट्रंप कार्ड खेल सकते हैं। उनके निशाने पर 4 ऑलराउंडर्स रह सकते हैं। आइए उनके बारे में हम आपको बताते हैं।

रविंद्र जडेजा

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलना तय है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी वो खेलते हुए नजर आए थे। जड्डू एक मंझे हुए खिलाड़ी हैं, जिनके पास बल्ले और गेंद दोनों से कमाल करने की क्षमता है। लंबे समय से वो भारत के लिए खेल रहे हैं। ये गौतम गंभीर के लिए बड़ा ट्रंप कार्ड हैं। बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों में कमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

नीतीश कुमार रेड्डी

आंध्र प्रदेश से आने वाले नीतीश कुमार रेड्डी का चयन ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में हुआ था। हालांकि, उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल रहा है। इसके बवाजूद भी गंभीर अपना मास्टर कार्ड इस खिलाड़ी के साथ जरूर खेल सकते हैं। नीतीश एक अच्छे बल्लेबाज हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाजी का बेहतर विकल्प बन जाते हैं। ऐसे में इनके साथ गंभीर वनडे सीरीज में जरूर जाने वाले हैं, क्योंकि बैकअप में बढ़िया विकल्प हैं।

वाशिंगटन सुंदर

स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भी लगातार टीम इंडिया में जगह दी जा रही है। ये टेस्ट, वनडे और टी20i तीनों में फिट हो चुके हैं। गौतम गंभीर लगातार इस खिलाड़ी को मौका दे रहे हैं। ये भारतीय पिचों पर न्यूजीलैंड की हवा टाइट कर सकते हैं। ऐसे में इनका चयन होना लगभग तय माना जा रहा है। ये ऊपरी क्रम में भी बल्लेबाजी का विकल्प बन जाते हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाजों के साथ जाना गौतम ज्यादा पसंद भी करते हैं।

शिवम दुबे

शिवम दुबे ने हाल ही में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी प्रभावित किया है। बल्ले से तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं, इसके अलावा गेंद से भी जरूरत पड़ने पर विकेट लेते हैं। ऐसे में ये गौतम गंभीर के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं, जो न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाजों के लिए खतरा बन सकते हैं। पिछले दौरे पर टेस्ट में कीवी स्पिनरों ने भारत को खूब परेशान किया था। ऐसे में ये स्पिन के खिलाफ तेज गति से रन बनाते हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से कौन होगा आउट?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से 2 खिलाड़ियों का बाहर जाना लगभग तय माना जा रहा है, जिसमें ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा का नाम है। इसके पीछे की बड़ी वजह है कि श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। ऐसे में इन्हें टीम में जगह मिल सकती है। हालांकि, तिलक और ऋतुराज दोनों ही मंझे हुए खिलाड़ी हैं, लेकिन इसके बावजूद टीम कॉम्बिनेशन के चलते इनका खेलना मुश्किल हो सकता है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments