मानिक ने लगाया महासमुंद-तुमगांव मार्ग निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप,कलेक्टर से लिखित शिकायत कर की जांचकर कार्रवाई की मांग

मानिक ने लगाया महासमुंद-तुमगांव मार्ग निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप,कलेक्टर से लिखित शिकायत कर की जांचकर कार्रवाई की मांग


महासमुंद : महासमुंद-तुमगांव सड़क चौड़ीकरण कार्य का ठेके लेने कंपनी मेसर्स जेडी कंस्ट्रक्शन द्वारा ग्राम कौंदकेरा के सार्वजनिक तालाब से अवैध मुरुम की निकासी की जा रही है। मामले में किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानिक साहू ने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के नाम अपर कलेक्टर रवि साहू को लिखित शिकायत पत्र सौंपा है। श्री साहू ने उक्त घोटाले को उजागर करते हुए भाजपा सरकार लापरवाही व भ्रष्टाचार का जिम्मेदार ठहराया है। श्री साहू ने आरोप लगाया कि यह सब भाजपा शासन की किसान-विरोधी नीतियों का नतीजा है, जहां ठेकेदारों को खुली छूट दी जा रही है और सार्वजनिक संसाधनों का दोहन हो रहा है। शिकायत में बताया गया है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सौंपे गए इस प्रोजेक्ट के लिए कौंदकेरा तालाब से सिर्फ 10 हजार घन मीटर मुरुम निकासी की अनुमति थी। पर ठेकेदार ने अनुमानित 50,000 घन मीटर से अधिक मुरुम निकाल लिया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

इससे तालाब की गहराई बढ़ गई, जल संग्रहण क्षमता बिगड़ गई और किसानों की सिंचाई, पेयजल तथा पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था संकट में पड़ गई। साहू ने कहा, "भाजपा सरकार के राज में छत्तीसगढ़ लघु खनिज नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। राज्य को लाखों रुपये की राजस्व हानि हो रही है, पर भाजपा की साय सरकार मौन है। यह किसानों के साथ धोखा है, जो भाजपा की डबल इंजन सरकार का असली चेहरा दिखाता है।" श्री साहू ने सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता किए जाने के आरोप भी लगाया हैं। उपयोग की जा रही सामग्री निम्न स्तर की है, सड़क की मोटाई-चौड़ाई मानकों से कम है, और कार्य की गति इतनी धीमी है कि सुरक्षा उपाय जैसे साइन बोर्ड और बैरिकेडिंग तक नहीं लगाए गए।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मामला भाजपा सरकार की निर्माण परियोजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करता है, जहां ठेकेदारों को संरक्षण मिल रहा है और जनता का पैसा लुटाया जा रहा है। विपक्षी कांग्रेस ने इसे बड़ा मुद्दा बनाते हुए कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार में ऐसी अनियमितताएं नहीं होती थीं, लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद विकास के नाम पर लूट मची हुई है। श्री साहू उक्त मार्ग के निर्माण कार्य मे लोक निर्माण, राजस्व और खनिज विभाग की मिली भगत का आरोप लगाते हुए जांच कर जुर्माना, रॉयल्टी चोरी करने का मामला दर्ज किए जाने की मांग की है। श्री साहू ने ने कहा है कि मामले की अनदेखी किए जाने पर कांग्रेस आंदोलन के लिए बाध्य होगी।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments