आज पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शनिवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 5 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा, उसके बाद इन्द्र योग लग जाएगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 28 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रह नक्षत्रों की शुभ स्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगी तो कुछ को परेशानियां देने वाली रहेगी। चलिए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि - मन में आज इनोवेटिव विचार आ सकते है
आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। बच्चों से आज आपको गुड न्यूज़ मिल सकती है। आर्ट्स के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उनके मन में आज इनोवेटिव विचार आ सकते है। बेरोजगार लोगों को आज रोजगार मिलने के शुभ संकेत है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृष राशि - आज आपके मन में नए विचार आ सकते हैं
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। बिजनेस के सिलसिले में आज आपको विदेश यात्रा पर जाने का अवसर मिल मिलेगा। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। किसी करीबी रिश्तेदारों के आने से आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
मिथुन राशि - संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपने किसी करीबी दोस्त के साथ बाहर के मौसम का लुत्फ़ उठायेंगे। अपने करियर को लेकर आप थोड़ा चिंतित होंगे। आप अपने गुरु से करियर के बारे में परार्मश लेना लाभदायक होगा। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
कर्क राशि - परिवार के साथ समय बिताएंगे
आज का दिन मिला-जुला अनुभव प्रदान करने वाला रहेगा। आज अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे साथ ही आप अपने माता पिता को नजदीक में ही उनकी पसंद की खास जगह पर घुमाने ले जायेंगे। घर में स्वादिष्ट पकवान बनाने का ख्याल आएगा जिससे आपका मूड अच्छा होगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
सिंह राशि - रुके हुए काम आज बनने लग जाएंगे
आज का दिन आपके सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। आपके रुके हुए काम आज बनने लग जाएंगे। दुकानदारों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज अच्छी आमदनी होने का योग है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अच्छे ऑफर आ सकते है। इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के लिए आज जॉब के अच्छे ऑफर मिल सकते है।
कन्या राशि - बिजनेस में बड़ी डील मिल सकती है
आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको बिजनेस में बड़ी डील मिल सकती है। इससे आपको धनलाभ हो सकता है। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग बन रहा है। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बितेगा।
तुला राशि - आर्थिक पक्ष पहले से और भी बेहतर होगा
आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आज आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य में पैसों की बचत करने में आसानी होगी। आज आर्थिक पक्ष पहले से और भी बेहतर होगा। ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा।
वृश्चिक राशि - वकीलों के लिए आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा
आज आपका दिन आपके इष्ट मित्र के साथ बीतेगा। आज अपने बड़े-बुजुर्ग का आर्शीवाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है। बच्चों के करियर के लिए आप किसी से उधार लेने से बचें। आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। बेहतर होगा कि आज बाहर खाना अवॉयड करें।
धनु राशि -आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपका फेवर लेंगे। आज आपके सूझ बूझ और अच्छे बिजनेस आइडियाज से प्रभावित होकर बॉस आपको उपयोगी वस्तु गिफ्ट करेंगे।
मकर राशि - आमदनी अच्छी होने की उम्मीद है
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। काम-धंधे में आज आपका मन लगेगा आमदनी अच्छी होने की उम्मीद है। अगर आज किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह आज समय से पहले पूरा कर लेंगे, लेकिन आज आपको पहले से योजना बनाकर चलने की जरूरत है।
ये भी पढ़े : प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,राइस मिलर जिला पंचायत अध्यक्ष के गोदाम में SDM ने मारी रेड
कुम्भ राशि - रूके हुए काम में सफलता मिल सकती है
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको कई दिनों से रूके हुए काम में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से करने से बचें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा उनकी एकाग्रता बढ़ेगी पढ़ाई में मन लगेगा।
मीन राशि - अचानक से धनलाभ होने के असार
आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के नव विवाहितों का अधिक वक्त धार्मिक कार्यों में बीतेगा। जीवन साथी के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं जिससे आप दोनों के बीच में सामंजस्य बना रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है जिसके साथ आपकी बचपन की सुनहरी यादें ताजा हो जायेंगी।

Comments