स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल की पहल से छीपछिपि को मिली शिक्षा की नई सौगात,नव निर्मित हाई स्कूल भवन का हुआ लोकार्पण

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल की पहल से छीपछिपि को मिली शिक्षा की नई सौगात,नव निर्मित हाई स्कूल भवन का हुआ लोकार्पण

 

एमसीबी मनेंद्रगढ़ खड़गवां : मनेंद्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत छीपछिपि में शिक्षा के क्षेत्र में एक और मील का पत्थर जुड़ गया। गांव में नव निर्मित हाई स्कूल भवन का लोकार्पण प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।

स्वास्थ्य मंत्री के ग्राम पंचायत पहुंचते ही ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य भगत बाबू, जनपद पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत के सरपंच-पंच, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

मंत्री जायसवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर हाई स्कूल के नए भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण से छीपछिपि सहित आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।लोकार्पण के पश्चात विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने उपस्थित अतिथियों और ग्रामीणों का मन मोह लिया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

समारोह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि शिक्षा समाज की प्रगति की नींव है और सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण अंचलों में भी बच्चों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि नया स्कूल भवन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम है।

इस दौरान मंत्री ने पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते कार्यकाल में बिना बजट के केवल शिलान्यास किए गए, जिससे कई योजनाएं अधूरी रह गईं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ धरातल पर उतार रही है।
कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने शिक्षा सुविधाओं के विस्तार के लिए शासन का आभार व्यक्त किया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments