हॉस्पिटल के टॉयलेट में मिला नवजात का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

हॉस्पिटल के टॉयलेट में मिला नवजात का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

बालोद :  जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र स्थित शहीद हॉस्पिटल के टॉयलेट में एक नवजात का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्पिटल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। घटना के बाद हॉस्पिटल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि नवजात को टॉयलेट तक कैसे पहुंचाया गया और इसमें किन लोगों की जिम्मेदारी बनती है। हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, साथ ही स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments