खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026: प्रथम संस्करण के लिए चयन ट्रायल जनवरी में, आदिवासी खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026: प्रथम संस्करण के लिए चयन ट्रायल जनवरी में, आदिवासी खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे :  भारत सरकार की महत्वाकांक्षी खेलो इंडिया पहल के अंतर्गत खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स का प्रथम संस्करण 14 फरवरी 2026 से छत्तीसगढ़ राज्य में आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रदेश सहित देशभर के आदिवासी प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में कुल 09 खेल विधाओं को सम्मिलित किया गया है। खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के प्रत्येक जिले से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ियों के चयन के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा चयन ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं।

रायपुर एवं बिलासपुर में होंगे चयन ट्रायल
रायपुर में 06 से 08 जनवरी 2026 तक चयन ट्रायल आयोजित होंगे, जिनमें
वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, फुटबॉल एवं हॉकी खेल विधाएं शामिल रहेंगी। वहीं बिलासपुर में 07 से 08 जनवरी 2026 तक
एथलेटिक्स, तीरंदाजी एवं तैराकी (स्विमिंग) खेलों के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज
चयन ट्रायल में सम्मिलित होने के लिए खिलाड़ी का छत्तीसगढ़ राज्य का निवासी होना अनिवार्य है, अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग से संबंधित होना आवश्यक है

ट्रायल के समय निम्नलिखित मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा
अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र (ओरिजिनल ), आधार कार्ड, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, एथलेटिक्स स्पर्धाएं,

एथलेटिक्स चयन ट्रायल में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी निम्न स्पर्धाओं में भाग ले सकेंगे
सभी प्रकार की दौड़, बाधा दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, तवा फेंक, 10 किलोमीटर पैदल चाल, रिले दौड़, वेटलिफ्टिंग भार वर्ग, पुरुष वर्ग: 60, 65, 71, 79, 88, 94, 110 किग्रा एवं 110 किग्रा से अधिक, महिला वर्ग: 48, 53, 58, 63, 69, 77, 86 किग्रा एवं 86 किग्रा से अधिक, तैराकी (स्विमिंग) स्पर्धाएं
महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में 50, 100, 200 मीटर फ्री स्टाइल, 50, 100 मीटर बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई, 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले, 4×100 मीटर फ्री स्टाइल रिले एवं मेडले रिले, तीरंदाजी प्रतियोगिता

तीरंदाजी में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ी
व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धा,रिकर्व एवं कम्पाउंड वर्ग में भाग ले सकेंगे।

ऑनलाइन पंजीयन सुविधा उपलब्ध
खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स चयन ट्रायल के लिए ऑनलाइन पंजीयन लिंक जारी कर दिया गया है। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि के पूर्व पंजीयन कर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क चयन ट्रायल, पंजीयन एवं प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी हेतु खिलाड़ी खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ से संपर्क कर सकते हैं।खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स छत्तीसगढ़ के आदिवासी खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक सुनहरा अवसर है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments