दंतेवाड़ा : कुआकोंडा ब्लॉक के ग्राम मोकपाल स्थित पोटाकेबिन आश्रम में (नम्रता कश्यप पिता छानू राम उम्र 9 वर्ष कक्षा तीसरी) मैं अध्ययनरत एक मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आश्रम में खेलते समय बच्चे के पैर में मामूली चोट लगने पर उसे सुबह 9 बजे गुडरा ले गए जिसके बाद बच्ची ठीक रही फिर उसे उसी फिर ठीक नहीं लगने पर शाम 5 बजे कुआकोंडा के उपस्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के नाम पर कुछ दवाइयां एवं इंजेक्शन लगाए गए। इसके बाद बच्चे की हालत में सुधार नहीं होने पर उसे रात 9 बजे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां आज सुबह मासूम बच्चे की मौत हो गई।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा के पदाधिकारियों ने तत्काल कुआकोंडा के मोकपाल पोटाकेबिन पहुंचकर पूरे मामले का निरीक्षण किया एवं आश्रम के शिक्षकों और अनुदेशक लोगों से चर्चा की। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाते हुए साथ है पोटाकेबिन के भी लापरवाही भी उजागर होती है।इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
निरीक्षण के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सलीम राजा उस्मानी, जिला महामंत्री मनीष भट्टाचार्य, जिला महामंत्री विमल सलाम, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित्रा सोरी एवं जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी मनीष ठाकुर उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में दोषी स्वास्थ्यकर्मियों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए तथा भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार सुनिश्चित किया जाए।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments