दन्तेवाड़ा : कलेक्टर दंतेवाड़ा देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके ने सोमवार गीदम विकासखंड के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारसूर एवं छिंदनार का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में बारीकी से जानकारी ली तथा अस्पताल में प्रतिदिन समय पर जन सामान्य को स्वास्थ्य सुविधाएं बिना किसी रुकावट के पहुंचने के निर्देश दिए।आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र करली 1, रोजे, बारसूर,कसोली , हितामेटा, मूचनार का निरीक्षण किया।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
इस दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों लिए कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया की स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर रूप से संचालन के लिए नियमित रूप से संस्थाओं का निरीक्षण किया जाएगा।जिसमें सुविधाओं को जन सामान्य के लिए के लिए कार्य किया जा रहे हैं उन कार्यों का नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है। जिले के विभिन्न संस्थाओं में एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन हेतु तैयारी का भी निरीक्षण किया गया है एवं उक्त संबंध में एक्शन प्लान बनाकर अतिशीघ्र कार्य की निर्देश दिए गए हैं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments