परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद /छुरा : नगर में आज कर्मचारी क्रिकेट लीग का भव्य शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों में आपसी भाईचारे, खेल भावना तथा शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। उद्घाटन अवसर पर नगर के विभिन्न विभागों के कर्मचारी, खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा प्रतीकात्मक बल्लेबाजी कर किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पवन वर्मा थाना प्रभारी,उज्जवल जैन संवाददाता दैनिक भास्कर,समाजसेवी शीतल ध्रुव, योगाचार्य मिथलेश सिन्हा के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि टीमवर्क, अनुशासन और नेतृत्व जैसे गुणों का भी विकास करता है। कर्मचारी क्रिकेट लीग से कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय मजबूत होगा और कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इस प्रतियोगिता का प्रत्येक मैच शनिवार को विभिन्न विभाग जिसमें पुलिस विभाग,वनविभाग,शिक्षा विभाग,बैंक विभाग,कृषि विभाग,राजस्व विभाग,स्वास्थ्य विभाग के बीच मैच होना है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

इस अवसर पर रोमन ठाकुर कृषि विभाग,गजेंद्र साहू बी ई ओ गरियाबंद ,पूनम चंद्राकर, स्कोरर हीरालाल साहू, कॉमेंटेटर यादराम साहू एवं अवतार सिन्हा,सालिक साहू ,ऑनलाइन स्कोरर पंकज साहू,इंपायर संतराम साहू, अक्षत तिवारी, युनुस खान,राज लहरे, सुशांत दिव्याकर, झामन यादव,अजय नेताम,प्रकाश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।प्रथम मैच सेवन स्टार पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए। जिसे बालाजी ज्वेलर्स टीम ने 7 विकेट खोकर जीत हासिल किया। इस प्रतियोगिता में बालाजी ज्वैलर्स क्रिकेट क्लब,खरखरा टाइगर्स,छुरा सुपरकिंग,राघव इलेवन,बालाजी फाइटर्स,ऋषि स्ट्राइकर सेजस स्ट्राइकर,सेवन स्टार स्पोर्ट्सजैन्ट टीम,छत्तीसगढ़ अस्पताल छुरा टीम शिरकत करेंगे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments