पति ने शराब के नशे में धारदार हथियार से पत्नी को उतारा मौत के घाट

पति ने शराब के नशे में धारदार हथियार से पत्नी को उतारा मौत के घाट

बलौदाबाजार : जिले के कसडोल थाना क्षेत्र स्थित टेमरी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के अनुसार, पति-पत्नी ने साथ में शराब पी थी, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया और पति ने पत्नी पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने हत्यारा पति को गिरफ्तार कर लिया है। घर में मौजूद बच्चों ने हत्याकांड का वीडियो बनाया था, जो अब पुलिस के पास है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी पति को सख्त सजा दिलाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी ने जमकर शराब पी थी, जिसके बाद विवाद हुआ और हत्या हो गई। घटना के समय घर में बच्चे मौजूद थे, जिन्होंने वीडियो बनाकर पुलिस को दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments