सरगुजा : पुराने रंजिश के चलते मोटरसाइकिल को तोड़फोड़ करने का मामला प्रकाश में आया है पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिवम् गुप्ता पिता अनील गुप्ता निवासी बाजार पारा नपं लखनपुर थाना लखनपुर ने 5 जनवरी 2026 सोमवार को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके बाइक को आरोपी विकास गुप्ता उर्फ विराट गुप्ता पिता प्रदीप गुप्ता निवासी शिवधारी कालोनी अम्बिकापुर थाना अम्बिकापुर ने पुराने रंजिश को लेकर तोड़ फोड़ कर क्षति ग्रस्त कर दिया है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
बाईक क्रमांक सीजी 15 डीवाई 2872 तोड़ फोड़ कर क्षति ग्रस्त कर दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक विकास गुप्ता उर्फ विराट गुप्ता ने प्रार्थी शिवम् गुप्ता को डिलिवरी बाय बनकर करीब 3 बजे फोन से काल कर सामान लेने महामाया मंदिर के पास बुलाया जब प्रार्थी मंदिर के पास अपने बाइक क्रमांक सीजी 15 डीवाई 2872 से मंदिर के पास पहुंचा तो देखा कि वहां विकास गुप्ता उर्फ विराट गुप्ता मौजूद हैं। पुराने रंजिश को लेकर अश्लील गालियां बकते हुए मारने दौड़ाया। शिवम् गुप्ता अपना साईन बाइक छोड़कर मौके से भाग गया।क्रोधावेश में आरोपी ने मोटर साइकिल को तोड फोड़ कर क्षति ग्रस्त कर दिया। लखनपुर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध धारा सदर 296 (ख) 351(3) 324(2) 3(5) बीएनएस का मामला दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments