बिलासपुर के स्पा-सेंटर्स में सेक्स रैकेट चलाने की आशंका,5 सेंटरों में छापा

बिलासपुर के स्पा-सेंटर्स में सेक्स रैकेट चलाने की आशंका,5 सेंटरों में छापा

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर सिविल लाइन थाना पुलिस ने शहर में संचालित स्पा सेंटरों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। पुलिस ने शहर के पांच स्पा सेंटरों के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने यह कदम उन स्पा सेंटरों में अनियमित गतिविधियों की शिकायत मिलने के बाद उठाया।

शहर में पुलिस ने चर्चित एक्वा स्पा (36 मॉल), एसीसी स्पा (व्यापार विहार), दर्शना स्पा (भारतीय नगर), एलिमेंट्स स्पा (मैग्नेटो के पास) और एक्वा-2 स्पा (महाराणा प्रताप चौक) में अचानक छापेमारी की। जांच के दौरान इन स्पा सेंटरों में अनियमित गतिविधियां पाई गईं। इसके आधार पर स्पा प्रबंधकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

कार्रवाई के तहत जिन प्रबंधकों को नोटिस दिया गया जिसमे अविनाश लहरे, पिता प्रहलाद लहरे, उम्र 33 वर्ष, निवासी उसलापुर, ऋषभ सारथी, पिता संतोष सारथी, उम्र 20 वर्ष, निवासी उसलापुर, मोहम्मद मोइन खान, पिता स्वर्गीय सिराजुल खान, उम्र 33 वर्ष, निवासी टॉप्सिया तिलजला, थाना कराया, जिला परगना, पश्चिम बंगाल, मनीष जोशी, पिता झूमर जोशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी विद्यानगर, थाना तारबहार, अमन सेन, पिता श्रीराम कुमार सेन, उम्र 23 वर्ष, निवासी महाराणा प्रताप चौक, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर के नाम शामिल है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments