नई दिल्ली : टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर SUVs Tata Harrier और Tata Safari के पेट्रोल इंजन ऑप्शन को लॉन्च कर दिया है। अभी तक इन्हें केवल डीजल इंजन के साथ ऑफर किया जाता था। इन दोनों SUVs को उन ग्राहकों के लिए लेकर आया गया है, जो पेट्रोल इंजन वाली SUVs की तलाश में रगते हैं। हम यहां पर आपको Harrier और Safari के नए पेट्रोल इंजन, कीमत, फीचर्स, सेफ्टी और बदलावों के बारे में विस्तार में बता रहे हैं।
Tata Harrier और Safari के पेट्रोल इंजन की कीमत
Tata Harrier पेट्रोल की कीमतें 12.89 लाख रुपये से 24.69 लाख रुपये तक हैं, और Safari पेट्रोल की कीमतें 13.29 लाख रुपये से शुरू होकर 25.20 लाख रुपये तक जाती हैं।
Tata Harrier पेट्रोल इंजन की कीमत लिस्ट
| Tata Harrier पेट्रोल वेरिएंट | Harrier Petrol (मैनुअल) | Harrier Petrol (ऑटोमैटिक) |
|---|---|---|
| Smart | ₹ 12.89 लाख | — |
| Pure X | ₹ 16.00 लाख | ₹ 17.53 लाख |
| Pure X Dark | ₹ 16.63 लाख | ₹ 17.91 लाख |
| Adventure X | ₹ 16.86 लाख | ₹ 18.47 लाख |
| Adventure X Dark | ₹ 17.38 लाख | ₹ 18.90 लाख |
| Adventure X Plus | ₹ 17.14 लाख | ₹ 18.74 लाख |
| Adventure X Plus Dark | ₹ 17.66 लाख | ₹ 19.26 लाख |
| Fearless X | ₹ 20.00 लाख | ₹ 21.79 लाख |
| Fearless X Dark | ₹ 20.65 लाख | ₹ 22.31 लाख |
| Fearless X Plus | ₹ 22.12 लाख | ₹ 23.54 लाख |
| Fearless X Plus Dark | ₹ 22.64 लाख | ₹ 24.06 लाख |
| Fearless Ultra | ₹ 22.72 लाख | ₹ 24.14 लाख |
| Fearless Ultra Red Dark | ₹ 23.27 लाख | ₹ 24.69 लाख |
Tata Safari पेट्रोल इंजन की कीमत लिस्ट
| Tata Safari पेट्रोल वेरिएंट | Safari Petrol (मैनुअल) | Safari Petrol (ऑटोमैटिक) |
|---|---|---|
| Smart | ₹ 13.29 लाख | — |
| Pure X | ₹ 16.49 लाख | ₹ 17.91 लाख |
| Pure X Dark | ₹ 17.01 लाख | ₹ 18.53 लाख |
| Adventure X Plus | ₹ 17.75 लाख | ₹ 19.36 लाख |
| Adventure X Plus Dark | ₹ 18.27 लाख | ₹ 19.88 लाख |
| Accomplished X | ₹ 20.84 लाख | ₹ 22.50 लाख |
| Accomplished X Dark | ₹ 21.36 लाख | ₹ 23.02 लाख |
| Accomplished X Plus | ₹ 22.73 लाख | ₹ 24.15 लाख |
| Accomplished X Plus Dark | ₹ 23.07 लाख | ₹ 24.48 लाख |
| Accomplished X Plus (6-Seater) | ₹ 22.83 लाख | ₹ 24.25 लाख |
| Accomplished X Plus Dark (6-Seater) | ₹ 23.16 लाख | ₹ 24.58 लाख |
| Accomplished Ultra | ₹ 23.33 लाख | ₹ 24.75 लाख |
| Accomplished Ultra (6-Seater) | ₹ 23.43 लाख | ₹ 24.85 लाख |
| Accomplished Ultra Red Dark | ₹ 23.68 लाख | ₹ 25.10 लाख |
| Accomplished Ultra Red Dark (6-Seater) | ₹ 23.78 लाख | ₹ 25.20 लाख |
पेट्रोल इंजन की पूरी डिटेल
| डिटेल्स | 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन | 2.0-लीटर डीजल इंजन |
|---|---|---|
| इंजन टाइप | डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल | डीजल इंजन |
| ट्रांसमिशन |
|
|
| पावर | 170 PS | 170 PS |
| टॉर्क | 280 Nm | 350 Nm |
Tata ने Harrier और Safari में नया 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल (T-GDI) इंजन दिया है। यही इंजन Tata Sierra में भी मिलता है। पेट्रोल इंजन को ड्राइविंग एन्थूजियास्ट्स को ध्यान में रखकर ट्यून किया गया है। दोनों इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलना इसे रोजमर्रा की ड्राइव के लिए सुविधाजनक बनाता है। इसमें पावर के साथ कोई समझौता नहीं किया गया है और इसे शहर में फुर्ती और हाईवे पर भरोसेमंद क्रूजिंग दोनों के लिए तैयार किया गया है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
फीचर्स और इंटीरियर
Harrier और Safari के पेट्रोल वेरिएंट्स में कई नए और प्रीमियम फीचर्स शामिल किए गए हैं। Harrier और Safari के इंटीरियर थीम में बदलव भी किया गया है। Harrier पेट्रोल में नया व्हाइट और ब्राउन ड्यूल-टोन इंटीरियर के साथ स्लाइडिंग आर्मरेस्ट दिया गया है। वही, Safari पेट्रोल में नया व्हाइट और गोल्ड इंटीरियर थीम के साथ स्लाइडिंग आर्मरेस्ट दिया गया है।
सेफ्टी फीचर्स
एक्सटीरियर में क्या बदला?
Harrier और Safari के पेट्रोल इंजन वर्जन के डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन दोनों को कुछ नए टच दिए गए हैं। दोनों को नया नाइट्रो क्रिमसन रेड कलर दिया गया है। साथ ही रेड डार्क एडिशन की (सिर्फ टॉप-स्पेक पेट्रोल वेरिएंट में) वापसी की गई है। इसके स्टील्थ और डार्क एडिशन डीजल में भी मिलेंगे।

Comments