शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई,38 शिक्षकों पर गिरी गाज

शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई,38 शिक्षकों पर गिरी गाज

कांकेर :  छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में युक्तियुक्तकरण के तहत अतिशेष शिक्षकों ने पूरा सत्र बीत जाने के बावजूद नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग नहीं किया। इस मामले में शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाया है। कांकेर डीईओ ने 38 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है, जिनमें 29 महिला शिक्षक शामिल हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

दरअसल, स्कूलों में शिक्षकों के समांतर समन्वय को सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया की थी, जिसमें कई शिक्षक अतिशेष की श्रेणी में आए। विभाग ने सभी अतिशेष शिक्षकों को जुलाई 2025 तक नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद जनवरी तक जिले के 39 शिक्षकों ने ज्वाइनिंग नहीं दी।

लगातार निर्देशों के बाद भी अतिशेष शिक्षकों ने नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग नहीं की। आदेश की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने सख्ती बरतते हुए 38 शिक्षकों के निलंबन का आदेश जारी किया है। इस कार्रवाई के बाद जिले के शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।

देखें लिस्ट –










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments