अमित शाह का केरल सरकार पर तीखा हमला,जो सबरीमाला में सोना नहीं बचा पाए, वे धर्म क्या बचाएंगे

अमित शाह का केरल सरकार पर तीखा हमला,जो सबरीमाला में सोना नहीं बचा पाए, वे धर्म क्या बचाएंगे

नई दिल्ली :  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को सबरीमाला मंदिर में सोने की चोरी को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- जो लोग सबरीमाला मंदिर की संपत्तियों की रक्षा करने में विफल रहे, वे धर्म क्या बचाएंगे यानी वे लोगों के धर्म की रक्षा नहीं कर सकते।

उन्होंने सबरीमाला मंदिर में चोरी की एक निष्पक्ष जांच एजेंसी से जांच कराए जाने की मांग की। स्थानीय निकायों के नवनिर्वाचित भाजपा प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए और केरल में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के मिशन 2026 कार्यक्रम का आगाज करते हुए शाह ने कहा कि केरल में श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा केवल भाजपा ही कर सकती है।

उन्होंने कहा कि सबरीमाला मंदिर में सोने की चोरी केवल केरल के लोगों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के श्रद्धालुओं के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी देखी है और जिस तरह से इसे तैयार किया गया है, उससे यह स्पष्ट होता है कि इसका उद्देश्य आरोपितों को बचाना है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) से जुड़े दो व्यक्तियों पर संदेह जताते हुए भाजपा नेता ने पूछा कि ऐसी परिस्थितियों में निष्पक्ष जांच भला कैसे संभव हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को भी दोषमुक्त नहीं किया जा सकता क्योंकि उसके नेताओं की संलिप्तता के सुबूत सामने आए हैं।

शाह ने विजयन का जिक्र करते हुए कहा-'मैं मांग करता हूं कि मुख्यमंत्री इस मामले की जांच किसी निष्पक्ष जांच एजेंसी को सौंप दें। भाजपा विरोध प्रदर्शन और घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाएगी। यही लोकतंत्र है और आपको निष्पक्ष जांच एजेंसी को नियुक्त करना ही होगा।' दो प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक विचारधाराओं पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि विश्व स्तर पर साम्यवाद का अंत हो चुका है और भारत में कांग्रेस का पतन हो चुका है।उन्होंने कहा कि केरल का विकास केवल भाजपा सरकार के नेतृत्व में ही संभव है।

20 से 20 प्रतिशत वोट तक पहुंचने में अब ज्यादा समय

शाह ने कहा कि केरल में भाजपा का समर्थन लगातार बढ़ रहा है और उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी इस वर्ष होने वाले राज्य चुनावों में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा - '' 2014 में हमें 11 प्रतिशत वोट मिले, 2019 में 16 प्रतिशत और 2024 में 20 प्रतिशत.. अब, 20प्रतिशत से 30 प्रतिशत और 40 प्रतिशत की यात्रा इतनी लंबी नहीं होगी और हम इसे 2026 में साबित करेंगे।

हमने पहले ही देशभर में यह हासिल किया है, लेकिन अब केरल की बारी है। इस बार, केरल में निश्चित रूप से भाजपा का मुख्यमंत्री चुना जाएगा।'' उन्होंने कहा कि हमने 30 ग्राम पंचायतें, दो नगरपालिकाएं जीती हैं और हमारा

तिरुअनंतपुरम में वर्तमान में हमारा मेयर है। यह विजय यात्रा केवल हमारे सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के बलिदानों के कारण संभव हुई है। साथ ही उन सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं को समर्पित करना चाहता हूं जिन्होंने जेल में समय बिताया। यह विजय उन्हीं को समर्पित है।

शाह ने श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की और कहा कि उनका यह दौरा भाजपा द्वारा तिरुअनंतपुरम नगर निगम में मेयर पद हासिल करने के लिए आभार व्यक्त करने के लिए है। शाह रविवार सुबह पार्टी प्रदेशाध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर के साथ मंदिर पहुंचे। परंपरागत धोती और कासवु (रेशमी) शाल में पहुंचे शाह का मंदिर के अधिकारियों और त्रावणकोर रायल फैमिली के सदस्य आदित्य वर्मा ने स्वागत किया।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments