रायपुर : चौबे कॉलोनी में युवती वैदिका सागर की निर्मम एवं नृशंस हत्या की घटना के विरोध में आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में आजाद चौक थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि रायपुर शहर में लगातार हो रही हत्या, लूट, मारपीट और अन्य गंभीर आपराधिक घटनाओं से आम जनता भयभीत है। चौबे कॉलोनी में हुई इस जघन्य घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि पुलिस प्रशासन शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल हो चुका है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस की लापरवाही के कारण आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि पुलिस प्रशासन शहर में अमन शांति बनाए रखने के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए है। जनता में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आजाद चौक थाना क्षेत्र में इस घटना के खिलाफ थाने के सामने प्रदर्शन कर पुलिस को जगाने का काम किया है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में भाजपा सरकार को बने दो साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन ब दिन बदतर होती जा रही है। हत्या, लूट, चाकूबाजी, गैंगवार और महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे राजधानी के नागरिक भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर हैं।
कल मुख्यमंत्री ने बैठक जरूर ली, लेकिन उस बैठक में केवल इंफ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा हुई, राजधानी रायपुर में बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए कोई ठोस कार्य योजना नहीं बनाई गई। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार की प्राथमिकताओं में जनता की सुरक्षा शामिल ही नहीं है।
सड़क, भवन और पुल बनाने से पहले नागरिकों की जान की सुरक्षा जरूरी है। यदि राजधानी ही सुरक्षित नहीं है तो प्रदेश की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन अपराध नियंत्रण में पूरी तरह विफल साबित हो चुके हैं।
इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा विकास उपाध्याय पंकज शर्मा कन्हैया अग्रवाल सुबोध हरितवाल दिलीप सिंह चौहान अरुण जंघेल देवकुमार साहू बंशी कन्नौजे प्रवीण चंद्राकर अजीत कुकरेजा मनोज कंदोई रितेश त्रिपाठी भावेश बघेल सुनील भुवाल राहुल इंदुरिया विनोद कश्यप हीरेंद्र देवांगन बबिता नत्थानि सुधा सरोज पद्मा कहार प्रीति सोनी सत्यनारायण नायक योगेश दीक्षित डोमेश शर्मा विकास अग्रवाल मनोज सोनकर अनिल रायचुरा वेंकट कुमार लक्ष्मण सेन सुयश शर्मा विनोद ठाकुर ओम श्रीवास कमल धृतलहरे ईश्वर चक्रधारी सोहन शर्मा सुशांत डे राहुल तिवारी डूमेंद्र दीप राज देवांगन मुन्ना मिश्रा ऋषि देवांगन दीपक चौबे मुकेश कुकरेजा आकाश दीवान जगदीप कौशिक आमीर खान विनय तिवारी नवीन लाजरस हर्षित जयसवाल जित्तु भारती यश साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments