अवैध धान खपाने की कोशिश पर प्रशासन की कार्रवाई, रसेडा और खैरी में धान जब्त

अवैध धान खपाने की कोशिश पर प्रशासन की कार्रवाई, रसेडा और खैरी में धान जब्त

बलौदाबाजार,14जनवरी 2026 : शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और अवैध धान के भंडारण पर लगाम कसने हेतु राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में  रसेडा समिति में एक किसान द्वारा अवैध रूप से धान खपाने के प्रयास को विफल किया गया। जाँच टीम ने मौके से 24 क्विंटल अवैध धान बरामद कर उसे ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में दे दिया है। संबंधित किसान के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसका रकबा समर्पण भी कराया गया है ताकि भविष्य में इस तरह की अनियमितता पर रोक लगाई जा सके।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

इसी प्रकार  ग्राम खैरी में कृषक रविन्द्र नेताम  द्वारा आगामी 16 जनवरी 2026 के लिए 81 क्विंटल धान विक्रय हेतु टोकन कटवाया गया था। प्रशासनिक टीम द्वारा जब किसान के घर पहुँचकर भौतिक सत्यापन किया गया, तो वहां भंडारण में कोई भी धान उपलब्ध नहीं पाया गया। घर में धान का स्टॉक शून्य होने के बावजूद भारी मात्रा में टोकन कटवाना स्पष्ट रूप से अवैध धान खपाने की योजना को दर्शाता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल पंचनामा तैयार किया और संबंधित समिति को किसान का रकबा समर्पण करने हेतु निर्देशित कर दिया है। प्रशासन ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या बिचौलियों का साथ देने वाले व्यक्तियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments