गीदम थाने परिसर में पत्रकार पर हमला,आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

गीदम थाने परिसर में पत्रकार पर हमला,आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

दंतेवाड़ा/गीदम: दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में भाजपा नेताओं से जुड़ी दबंगई और गुंडागर्दी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा एक व्यापारी के साथ मारपीट का मामला दर्ज होने के बाद अब गीदम थाने परिसर में ही वरिष्ठ पत्रकार और उनके पुत्र पर हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है।बीती रात एक मारपीट मामले की जानकारी लेने गीदम थाने पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार डी.एम. सोनी के साथ थाना परिसर में ही भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि आरोपियों ने पत्रकार को भद्दी-भद्दी गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और उनके पुत्र पृथ्वी सोनी के साथ मारपीट की।

एफआईआर में दर्ज विवरण के अनुसार, पत्रकार डी.एम. सोनी थाना प्रभारी के कक्ष में बैठकर मामले की जानकारी ले रहे थे, तभी आरोपी थाने में घुस आए और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके पुत्र की पिटाई कर दी और पत्रकार को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी तथा गंदी-गंदी गालियां दीं। घटना के समय थाना प्रभारी सहित पूरा पुलिस स्टाफ मौजूद था। पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला, अन्यथा कोई बड़ी घटना हो सकती थी।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

भाजपा नेताओं पर विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए गीदम पुलिस ने भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मनीष सुराना, शीतल सुराना, तिलोक सुराना सहित सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पत्रकारों में आक्रोश, एसपी को सौंपा ज्ञापन
घटना के विरोध में श्रमजीवी पत्रकार संघ दंतेवाड़ा ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पत्रकारों ने कहा कि जब पुलिस थाने जैसी सुरक्षित जगह पर भी पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।पत्रकार संघ ने इस घटना को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला बताते हुए चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments