सरगुजा : थाना क्षेत्र के ग्राम जेजगा में एक लड़की के घर से गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लडकी के पिता अशोक दास वल्द गोपी दास 37 वर्ष ने 16 जनवरी दिन गुरुवार को थाना उपस्थित आकर अपने लडकी के घर से गायब होने का रिपोर्ट दर्ज कराया है। 15 जनवरी को लड़की घर से गायब हो गई है। साथ ही विरेन्द्र यादव निवासी ग्राम माजा के द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने का संदेह भी जाहिर किया है। दरअसल पिछले साल 2025 विरेन्द्र यादव लड़की को भगा ले गया था लेकिन लड़की दूसरे दिन घर लौट आई थी। प्रार्थी अशोक दास राज मिस्त्री का काम करता है घटना के दिन अपने पत्नि के साथ काम पर गया था। छोटी लड़की ने फोन पर बताया कि दीदी घर पर नहीं है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
शाम को जब दोनों पति-पत्नी घर वापस लौटे तो देखा बड़ी लड़की घर पर नहीं है कपड़े ज़ेवर भी नहीं है आस पड़ोस में भी पता तलाश किया लड़की का पता नहीं चला। ग्राम माजा जाकर विरेन्द्र यादव के परिजनों से पूछताछ किया तो पता चला विरेन्द्र यादव भी घर पर नहीं है। लखनपुर पुलिस मामले में धारा 137(2) क़ायम कर घर से ग़ायब लड़की का तलाश करने जुटी है ।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments