संगठन सृजन के तहत नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अमित मिरी का भव्य स्वागत, कांग्रेस भवन खचाखच भरा

संगठन सृजन के तहत नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अमित मिरी का भव्य स्वागत, कांग्रेस भवन खचाखच भरा

गरियाबंद : संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अमित मिरी के सम्मान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। अमित मिरी के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लंबे अरसे बाद कांग्रेस भवन में निर्वाचित पदाधिकारियों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी से भवन खचाखच भरा रहा।

कार्यक्रम में बिंद्रानवागढ़ विधानसभा विधायक जनक ध्रुव ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर सक्रियता ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता युगल किशोर पांडेय ने प्रत्येक कार्यकर्ता तक पहुंच बनाकर संगठन को सशक्त करने की अपील की। वहीं वरिष्ठ नेता रामकुमार वर्मा ने भी संगठनात्मक मजबूती पर विशेष बल दिया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार शर्मा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव मिश्रा, महेंद्र सिंह राजपूत, डिलेश्वर देवांगन, भानु सिन्हा, मनीष ध्रुव, अवध राम यादव, रमेश मेश्राम, एनएसयूआई प्रदेश सचिव चित्रांश ध्रुव, विधानसभा अध्यक्ष अमृत पटेल, ऐश्वर्य यदु महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव श्रद्धा राजपूत, पार्षद शीला तांडी, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सविता गिरी, प्रतिभा पटेल, सुरेखा नागेश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष अमित मिरी ने अपने उद्बोधन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट, सहप्रभारी एस.ए. संपत कुमार, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, विधायक जनक ध्रुव, पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल, जिला प्रभारी सकलेन कामदार तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन गैंदू यादव ने किया। आयोजन में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने संगठन में नए जोश और ऊर्जा का संदेश दिया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments