गरियाबंद : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष श्रीमती विनोदिनी मिश्रा का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय विजय कृष्ण मिश्रा की पत्नी एवं वरिष्ठ पत्रकार नीरज मिश्रा तथा मनीष मिश्रा की माता थी। उनके निधन की खबर से गरियाबंद सहित प्रदेशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर बिंद्रानवागढ़ विधायक जनकराम ध्रुव, पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल ने शोक व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती विनोदिनी मिश्रा सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा के क्षेत्र में एक सशक्त और प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व थीं। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष के रूप में महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और न्याय के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। वे सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय की संस्थापक सदस्य एवं भूतेश्वर नाथ बाल संस्कार समिति गरियाबंद की पूर्व अध्यक्ष भी रही हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सादगी, सेवा और संस्कारों को समर्पित किया। उनके निधन को सामाजिक एवं वैचारिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, राजनीतिक एवं पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनकी अंतिम यात्रा स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी, प्रबुद्ध नागरिक, पत्रकारगण, व्यापारिजन शामिल हुए।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments