परमेश्वर राजपूत,गरियाबंद: जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना शोभा अंतर्गत ग्राम रक्शापथरा के जंगल क्षेत्र से नक्सलियों द्वारा डम्प कर रखे गए एके-47 सहित दो घातक हथियार बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई जिला पुलिस बल की ई-30 टीम एवं बीडीएस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 जनवरी 2026 को गरियाबंद में आत्मसमर्पित माओवादियों से पूछताछ के दौरान डीजीएन डिवीजन द्वारा थाना शोभा क्षेत्र में हथियार डम्प किए जाने की महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी। प्राप्त सूचना एवं निशानदेही के आधार पर दिनांक 20 जनवरी 2026 को जिला पुलिस बल की ऑप्स टीम ई-30 को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया।संयुक्त टीम द्वारा थाना शोभा अंतर्गत ग्राम रक्शापथरा के जंगल क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। सर्च के दौरान एक टेकरी के ऊपर चट्टान के किनारे नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए 01 नग एके-47 राइफल, उसके साथ 01 नग खाली मैग्जीन तथा 01 नग 12 बोर का हथियार बरामद किया गया।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
उल्लेखनीय है कि यह क्षेत्र जिला मुख्यालय से लगभग 65 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व दिशा में स्थित है, जहां नक्सली गतिविधियां पूर्व में भी सामने आती रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद हथियार नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से डम्प किए गए हो सकते थे।गरियाबंद पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों एवं आत्मसमर्पण नीति का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments