परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद / छुरा : राष्ट्र व्यापी आन्दोलन महात्मा गाँधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना(मनरेगा)नाम को केन्द्र के भाजपा सरकार बदल कर वीबीजीआरजी करने कानून लाया है जो जनहितैषी नही है इससे कृषक मजदूरों को काम के अधिकार से वंचित रखने का सोची समझी साजिस है।इस विषय को लेकर राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार पुरे देश के सभी पंचायतों व ग्रामों में मनरेगा बचाओं संग्राम का आयोजन कर रैली, सभा कर जन जागरुकता निकाली जा रही है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
इसी कडी मे विकासखंड छुरा के ग्राम पंचायत पेण्ड्राऔर देवरी मे भी भव्य आयोजन ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अगवाई मे किया गया।मनरेगा बचाओ रैली मे गगन चुम्भी नारे मनरेगा चोर, गद्दी छोड के साथ सभा का आयोजन किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्षद हरिश यादव ने कहा की भाजपा की नीति और नियत ठीक नही है देश के सभी कृषक मजदूरों के जिवकोपार्जन के साधन मनरेगा को बंद कर रही है कांग्रेस के द्वारा लायी गयी काम के अधिकार के कानून खत्म कर रही है ताकी भविष्य मे रोजगार बंद हो कर. रोजगार गारंटी बंद तो विभाग भी बंद, कर्मचारी रोजगार।
सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस नेता नीलकंठ ठाकुर ने अपने तार्किक विचार रखते हुए कहा की मनरेगा कानून जनहितैषी था जिसमे पन्द्रह दिवस मे सौ दिन काम नही मिलने पर कानून पुरे सौ दिनों तक के मजदूर भत्ता ले सकते है, यह कानून बनाई है कांग्रेस की सरकार ने! नाम सहीत कानून बदल डाली, योजना के गलती पर सुधार होनी चाहिए न की नाम पर, राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी जी का देश की आजादी मे महत्वपूर्ण योगदान को भुलाया नही जा सकता! इतिहास और शहीद वीर महापुरुषों के नाम और ख्याति मिटाने वाली भाजपा सरकार क्षुब्ध, कुण्ठीत और दुर्भावना से प्रेरित,पूर्वाग्रह से ग्रसीत हो कर काम कर रही है! कोमल ध्रुव ने कहा भाजपा सरकार ने रोजगार गारंटी बंद कर शराब भट्ठी खोल रही है! जयराम जगत ने कहा कि अब रोजगारंटी केन्द्र से संचालित ग्राम पंचायत और ग्राम सभा के अधिकार खत्म हो गया है। इस अवसर पर पेण्ड्रा सरपंच, देवरी सरपंच दीलिप ठाकुर, ओंकार, सहित महिला समुह के कार्यकर्ता बहिने बडी संख्या मे उपस्थित रहे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments