यात्री बस में अचानक लगी आग,यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई

यात्री बस में अचानक लगी आग,यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सूरजपुर की ओर आ रही यात्री बस में अचानक आग लग गई। यह घटना मसनकी घाट के पास हुई। बस में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस से धुआं निकलता देख चालक ने तुरंत बस रोकी। इसके बाद करीब 40 से अधिक यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। राहत की बात यह रही कि आग ज्यादा नहीं फैली। समय रहते चालक और यात्रियों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments