सक्ती : जैजैपुर स्थित शराब दुकान में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारी द्वारा आत्मदाह का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शराब दुकान परिसर के सामने की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे समय रहते बचा लिया। घटना के बाद कर्मचारी को तत्काल जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति स्थिर है और निगरानी में उपचार जारी है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
आत्मदाह का प्रयास करने वाले कर्मचारी की पहचान आकाश कर्ष के रूप में हुई है, जो जैजैपुर शराब दुकान में सेल्समैन है। आकाश ने घटना से पहले एक पत्र लिखा, जिसमें उसने जिला आबकारी विभाग के कुछ अधिकारियों और प्लेसमेंट एजेंसी पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।
पत्र में उल्लेख है कि उसे जैजैपुर से सक्ती ट्रांसफर करने की धमकी दी जा रही थी और पैसों की मांग कर मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। बताया गया है कि वेतन बढ़ने के बाद प्लेसमेंट एजेंसी द्वारा कर्मचारियों से पैसे मांगने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments