नई दिल्ली: दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन (DSHM) की ओर से फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार DSHM में फार्मासिस्ट के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। अब वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 24 जनवरी से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 07 फरवरी, 2026 तक पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 200 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 38 पद, ओबीसी के लिए 69 पद, एससी के लिए 41 पद, एसटी के लिए 32 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 20 पद आरक्षित किए गए हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान कक्षा बारहवीं (भौतिक/केमिस्ट/जीव विज्ञान) विषय से उत्तीर्ण की हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों ने फार्मेसी में स्नातक पूरी की हो। इसके साथ ही उम्मीदवार फार्मेसी काउंसलिंग में पंजीकृत होना चाहिए।
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
इतनी मिलेगी सैलरी
इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को 32,600 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
यहां करें अप्लाई
फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments