Redmi जल्द ही Redmi Turbo 5 सीरीज को लॉन्च करेगा,जानें क्या मिलेगा खास

Redmi जल्द ही Redmi Turbo 5 सीरीज को लॉन्च करेगा,जानें क्या मिलेगा खास

नई दिल्ली : Redmi जल्द ही Redmi Turbo 5 सीरीज को लॉन्च करेगा। यह स्मार्टफोन सीरीज चीन में 29 जनवरी को लॉन्च होनी है। रेडमी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसके कई डिटेल्स शेयर किए हैं। लेटेस्ट शेयर किए टीजर में कंपनी ने Turbo 5 Max वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठाया है।

Redmi Turbo 5 Max में क्या होगा खास?

लेटेस्ट टीजर की मानें तो Redmi Turbo 5 Max में 6.83-इंच का LTPS OLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K होगा। इसकी पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स है। इसके साथ ही बेहतर लो-लाइट व्यूइंग के लिए इस फोन की डिस्प्ले 3,840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करती है। Redmi का यह फोन में यूजर्स को अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलेगा।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो Turbo 5 Max स्मार्टफोन में मेटल मिडिल फ्रेम मिलेगा। इसके साथ ही यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएगा। रेडमी के इस फोन में डुअल 1115F सिमिटरिक स्टीरियो स्पीकर दिया जाएगा। कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए इस फोन में Redmi का T1S सिग्नल चिप मिलेगी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो रेडमी के इस फोन में OmniVision Light Fusion 600 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जो हाई डायनमिक रेंज ऑफर करेगा। इसके साथ ही रेडमी ने कन्फर्म किया है कि यह फोन ऑरेंज कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध होगा।

Redmi ने पहले कन्फर्म किया है कि Turbo 5 Max में मीडियाटेक का Dimensity 9500s चिपसेट मिलेगा। इस फोन में 9,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्ज सपोर्ट करेगा।

Redmi Turbo 5 की खूबियां?

Redmi Turbo 5 इस सीरीज का स्टेंडर्ड स्मार्टफोन है। इस फोन की भी की स्पेसिफिकेशन कंपनी कन्फर्म कर चुकी है, जिसमें 6.59-इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। इस फोन में मीडियाटेक का Dimensity 8500 चिपसेट मिलेगा। इसके साथ ही फोन में 8,000mAh की बैटरी और 100W चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments