कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने एक संगठित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए इलाके में लंबे समय से चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई है। मोहल्लेवासियों की लगातार शिकायतों के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने दबिश देकर मकान के भीतर चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया, जहां युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले।
पुलिस कार्रवाई के दौरान मकान से पांच युवतियों और तीन युवकों को पकड़ा गया। रेड की भनक लगते ही सभी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पहले से की गई घेराबंदी के चलते कोई फरार नहीं हो सका। पुलिस ने मौके से युवक-युवतियों के साथ मकान मालकिन को भी हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
जानकारी के अनुसार यह मकान डिंगापुर और रामपुर के बीच स्थित एक बस्ती में है। मोहल्ले के लोगों का आरोप था कि यहां लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं और युवक-युवतियों का लगातार आना-जाना बना रहता था। कई बार विरोध करने पर मकान मालकिन द्वारा गाली-गलौज और धमकाने की बात भी सामने आई, जिसके बाद मोहल्लेवासियों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस के मुताबिक शिकायत मिलने के बाद पहले पूरे मामले की गोपनीय जांच की गई। पुष्टि होने पर एक विशेष टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गई, ताकि संचालक को रंगे हाथ पकड़ा जा सके। जब पुलिस टीम मकान में पहुंची तो कमरे के भीतर युवक-युवतियां मौजूद थे और हालात आपत्तिजनक थे।
पुलिस ने बताया कि इस पूरे रैकेट का संचालन सुरती पटेल नाम की महिला कर रही थी। वह खुले तौर पर यह कहती थी कि मकान उसका है और वह अपनी मर्जी से जो चाहे कर सकती है। इसी मानसिकता के सहारे लंबे समय से इलाके में देह व्यापार चल रहा था।
फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, ग्राहकों और संभावित सप्लाई चैन की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments