बढ़ती उम्र में शरीर को फिट रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

बढ़ती उम्र में शरीर को फिट रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों को उम्र से पहले ही डायबिटीज और बीपी की समस्याएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में जो लोग 50 की उम्र पार कर रहे हैं, उन्हें तो खासतौर पर अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए। 50 की उम्र में लोगों को हड्डियों या जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी, याददाश्त में कमी और इम्यूनिटी कमजोर (symptoms of being 50 years old) होने लगती हैं। इसलिए अक्सर डॉक्टर 50 की उम्र पार करने वाले लोगों को फिट रहने के लिए कुछ जरूरी न्यूट्रिएंट्स लेने चाहिए। इस बारे में हमने आकाश हेल्थकेयर के इंटरनल मेडिसिन के (Dr. Vikram Jeet Singh, Senior Consultant - Internal Medicine, Aakash Healthcare) से बात की। उन्होंने बताया कि 50 की उम्र के बाद न्यूट्रिशन सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि हड्डियों को मजबूत रखने, हार्ट को सेहतमंद रखने और शरीर की एनर्जी बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है।

50 की उम्र के बाद 5 जरूरी न्यूट्रिशन

डॉ. विक्रमजीत कहते हैं कि बैलेंस्ड डाइट सिर्फ 50 की उम्र के बाद ही नहीं, बल्कि हर उम्र में लेनी चाहिए, लेकिन इस उम्र में तो लोगों को खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। 50 की उम्र के बाद लोगों को ये 5 न्यूट्रिएंट जरूर लेने चाहिए।

कैल्शियम और विटामिन D

आमतौर पर लोग मानते हैं कि कैल्शियम सिर्फ बच्चों को ही नहीं चाहिए, बल्कि 50 की उम्र के बाद भी कैल्शियम काफी चाहिए क्योंकि इस उम्र के बाद हड्डियों की डेंसिटी काफी तेजी से कम होने लगती है, मांसपेशियां और नसें सही तरीके से काम नहीं कर पाती, इसलिए महिलाओं को खासतौर पर कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में लेना चाहिए। इसके अलावा, कैल्शियम को ऑब्जर्ब करने के लिए विटामिन D बहुत महत्वपूर्ण है। अक्सर लोग विटामिन D लेने के लिए धूप में बैठते हैं, लेकिन 50 की उम्र के बाद धूप से विटामिन D लेने की क्षमता कम हो जाती है। इसलिए लोगों को इस उम्र में सप्लीमेंट्स लेने की जरूरत पड़ती है। , 51 से 70 साल के पुरुषों को रोजाना 1000 mg और महिलाओं को 1200 mg कैल्शियम लेना चाहिए।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

विटामिन B12

इस उम्र में लोगों को थकान रहने की समस्या के साथ-साथ कुछ लोगों के हाथ-पैर सुन्न होने लगते हैं या चीजें रखकर भूलने की आदत हो जाती है। इसका मुख्य कारण विटामिन B12 की कमी हो सकता है क्योंकि विटामिन B12 रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है, नसों को सेफ रखने और दिमाग को फोकस करने में मदद करता है। दरअसल, इस उम्र में पेट में बनने वाला एसिड कम होने लगता है, जिससे विटामिन B12 ऑब्जर्ब ठीक से नहीं हो पाता, यही कारण है कि 50 की उम्र के बाद विटामिन B12 की कमी हो जाती है। इसलिए डॉक्टर लोगों को विटामिन B12 सप्लीमेंट की सलाह देते हैं।

ओमेगा-3 फैटी एसिड

50 की उम्र के बाद दिमाग का फोकस कम हो जाता है औरकहा जाता है। इसके अलावा ओमेगा-3 फैटी एसिड याददाश्त और सोचने की क्षमता को सपोर्ट करता है, उम्र से जुड़ी कॉग्निटिव समस्याओं को कम कर सकता है, हार्ट की सेहत सुधारता है, जोड़ों की सूजन और दर्द कम करने में मददगार माना जाता है। अगर बुजुर्गों की बात की जाए, तो EPA और DHA जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी को लगता है कि उसका काम में फोकस नहीं हो पा रहा, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ओमेगा-3 फैटी एसिड सप्लीमेंट्स लेने चाहिए।

विटामिन C

50 की उम्र के बाद लोगों को इम्यूनिटी की समस्या बहुत देखने को मिलती है। मौसम बदलने पर सर्दी-जुकाम होना बहुत ही आम होता है। ऐसे में विटामिन C लेना काफी कारगर होता है। विटामिन C इम्यूनिटी के साथ-साथ स्किन को लचीला रखने, घाव जल्दी भरने और शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है। इस उम्र में इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण इंफेक्शन का रिस्क बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, इसलिए इस उम्र में विटामिन C लेना काफी फायदेमंद हो सकता है।

प्रोटीन

प्रोटीन को लेकर आमतौर पर लोगों में मिथक होता है कि यह सिर्फ बॉडी बनाने वाले लोगों के लिए ही जरूरी है या फिर जो लोग जिम जाते हैं, उन्हें प्रोटीन की जरूरत होती है, लेकिन सच्चाई यह है कि । दरअसल, 30 की उम्र के बाद हर दस साल में मांसपेशियों का 3से 8 फीसदी हिस्सा धीर-धीरे कम होने लगता है। इसे मेडिकली सार्कोपीनिया कहा जाता है। इस वजह से 50 की उम्र के बाद फ्रैक्चर होने का रिस्क काफी बढ़ जाता है। इसलिए प्रचुर मात्रा में प्रोटीन लेना बहुत जरूरी है ताकि मांसपेशियां सेफ रहती हैं, शरीर को एनर्जी मिलती है और एक्टिव लाइफस्टाइल बनता है।

न्यूट्रिशन के साथ लाइफस्टाइल भी महत्वपूर्ण

डॉ. विक्रमजीत कहते हैं कि 50 की उम्र के बाद सिर्फ खान-पान का ही ध्यान रखना महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि लाइफस्टाइल में भी कुछ बदलाव जरूर करने चाहिए।

  1. रेगुलर हल्की एक्सरसाइज, वॉक, प्राणायाम या योग करना चाहिए।
  2. नींद पूरी लेनी चाहिए।
  3. रोजाना कुछ समय धूप में बिताना चाहिए।
  4. अपने स्ट्रेस को मैनेज करने के लिए मेडिटेशन करनी चाहिए।
  5. रेगुलर हेल्थ चेकअप जरूर कराते रहना चाहिए।

निष्कर्ष

डॉ. विक्रमजीत सिंह कहते हैं कि सही न्यूट्रिशन और बैलेंस्ड लाइफस्टाइल की मदद से 50 की उम्र के बाद भी सेहतमंद रहा जा सकता है। अगर किसी को लगातार थकान, हड्डियों या जोड़ों में दर्द, बार-बार भूलने की आदत और अचानक से वजन कम होने लगे, तो खुद से सप्लीमेंट बिल्कुल न शुरू करें, बल्कि डॉक्टर से सलाह जरूर लें। बिना डॉक्टर की सलाह लिए सप्लीमेंट्स लेने से साइड इफैक्ट्स भी हो सकते हैं। इसलिए किसी भी तरह की दिक्कत होने पर डॉक्टर से जरूर मिलें।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments