WPL 2026 : किस टीम का कटेगा टिकट, किसे मिलेगा फाइनल का रास्ता?

WPL 2026 : किस टीम का कटेगा टिकट, किसे मिलेगा फाइनल का रास्ता?

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। लीग ज्यादातर मैच हो चुके हैं। फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाए। इससे पहले सबकी नजरें प्लेऑफ मैचों पर टिकी हुई है।

WPL में प्लेऑफ का सिनेरियो क्या है आइए जानते हैं-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
इस समय विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है। 7 मैच में उसे 5 में जीत और 2 में हार मिली है। 10 पॉइंट्स के साथ वो पहले नंबर पर है। ग्रुप स्टेज में अभी उसका एक मुकाबला और बाकी है।

गुजरात जायंट्स

विमेंस प्रीमियर लीग प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर गुजरात जायंट्स है, जिसे 7 मैच में 4 में जीत और 3 में हार मिली है। टीम के अब तक 8 पॉइंट्स है। गुजरात अगर अपने आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस को हरा देती है, तो वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

मुंबई इंडियंस

विमेंस प्रीमियर लीग प्वाइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस की टीम तीसरे नंबर पर है। आखिरी मैच में मुंबई और गुजरात की टीम भिडेंगी। अगर मुंबई ये जीत दर्ज करती है तो प्लेऑफ में पहुंचने के चांस काफी मजबूत हो जाएंगे और अगर हारती है, तो फिर उसे दूसरी टीमों के हारने और नेट रन रेट के भरोसे रहना पड़ेगा। अब तक उसे 7 मैच में से 3 में जीत और 4 में हार मिली है।

दिल्ली कैपिटल्स

विमेंस प्रीमियर लीग प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम चौथे नंबर पर है। जिसे मुंबई के बराबर ही 7 मैच में 3 में जीत और 4 में हार मिली है। दिल्ली का आखिरी मुकाबला यूपी वॉरियर्स के साथ है। अगर वो ये मैच जीत लेगी, तो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी।

यूपी वॉरियर्स

यूपी वॉरियर्स प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे है, जिसमें उसे 6 मैच में 2 में जीत और 4 में हार मिली है। उसके पॉइंट्स केवल 4 हैं। अगर यूपी वॉरियर्स अपने दोनों मैच जीतती है, तो उसके 8 पॉइंट्स हो जाएंगे। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि बाकी टीम के नतीजे भी यूपी के पक्ष में आए यानी कि यूपी वॉरियर्स के लिए प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता अब तक सबसे मुश्किल है। उसका मुकाबला आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स से है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments