भाजपा के संरक्षण में नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ बनी भ्रष्टाचार का अड्डा. कांग्रेस

भाजपा के संरक्षण में नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ बनी भ्रष्टाचार का अड्डा. कांग्रेस

मनेन्द्रगढ़ : एमसीबी नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में व्याप्त भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं एवं कर्मचारियों के वेतन भुगतान में हो रही गंभीर लापरवाही के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ का घेराव किया गया। घेराव कार्यक्रम की शुरुआत राजीव गांधी चौक में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई, इसके पश्चात कांग्रेसजनों ने पैदल रैली निकालते हुए नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुँचकर जोरदार घेराव किया औरअनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एस डी एम) के माध्यम से कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा,इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार तथा नगर पालिका परिषद में बैठे भाजपा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सीएमओ को कठघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा शासन में नगर पालिका परिषद नियमों को ताक पर रखकर चलाई जा रही है, जिससे जनहित बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में पार्षद निधि, अधोसंरचना निधि एवं 15वें वित्त आयोग की राशि का खुलेआम दुरुपयोग किया गया है। यह सीधे-सीधे जनता के पैसे की लूट है, जिसे कांग्रेस किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि नगर पालिका परिषद में सामान्य सभा की कार्यवाही में हेराफेरी, प्रस्तावों को बदलकर छलपूर्वक पारित करना और कर्मचारियों को समय पर वेतन न देना भाजपा की जनविरोधी सोच को उजागर करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि अध्यक्ष पति का अवैधानिक हस्तक्षेप नगर पालिका को निजी जागीर की तरह चलाने का प्रयास है,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ ग्रामीण रामनरेश पटेल ने कहा कि भूपेंद्र क्लब में मलवा उठाने के नाम पर किया गया भ्रष्टाचार भाजपा नेताओं की कार्यशैली को दर्शाता है। इस पूरे मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जाँच आवश्यक है पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि नगर पालिका परिषद में पारदर्शिता पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। उपस्थिति पंजी एवं प्रस्ताव पंजी को पृथक रूप से संधारित न करना नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी ने कहा कि सामान्य सभा में रखे गए प्रस्तावों को बदलकर अन्य प्रस्ताव पारित करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का मज़ाक है। इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों के वेतन भुगतान में की जा रही देरी अमानवीय है और भाजपा सरकार कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील हो चुकी है,पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हक और नगर पालिका के कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करेगी,नेता प्रतिपक्ष अनिल प्रजापति ने कहा कि भाजपा की नगर पालिका परिषद ने विकास कार्यों को पूरी तरह ठप कर दिया है।

जनता अब सच्चाई जान चुकी है और आने वाले समय में भाजपा को इसका राजनीतिक खामियाजा भुगतना पड़ेगा,वरिष्ठ पार्षद अजय जायसवाल ने कहा कि नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस पार्षदों के साथ भेदभाव पूर्वक कार्य किया जा रहा है जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा हम जनता के हक एवं अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे,इसके साथ ही पार्षद स्वप्निल सिन्हा, सईद अहमद, कृतिका रवि जैन, मुकेश अग्रवाल, गिरधर जायसवाल, इमरान खान एवं किरण कुजूर ने संयुक्त रूप से कहा कि नगर पालिका परिषद में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन लगातार तेज किया जाएगा और दोषियों को सजा दिलाकर ही दम लिया जाएगा,अंत में कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जाँच कर दोषी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की माँग करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरव मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ ग्रामीण रामनरेश पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, राजकुमार केसरवानी, पूर्व उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शर्मा, नेता प्रतिपक्ष अनिल प्रजापति, पार्षद अजय जायसवाल, मो शाहिद, कृतिका रवि जैन, मुकेश अग्रवाल, गिरधर जायसवाल, स्वप्निल सिन्हा, किरण कुजूर, इमरान खान, मंडलम अध्यक्ष अमित पुरी, नईम खान, दीपक श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष खड़गवां युधिष्ठिर कमरों, पूर्व जनपद सदस्य रफीक मेमन पूनम सिंह, हाफिज मेमन, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष कासिम अंसारी, दिव्यम पाण्डेय, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मला चतुर्वेदी आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमोल सिंह, सेवा दल जिला अध्यक्ष अमोल सिंह, राजकुमार यादव, विनोद जांगड़े, कोमल कांत, मोहानी महतों, गीतिका चंदेल, विक्की दत्ता, कारण रजक, नीलिमा सलाम, शोभना वर्मा, मो शमी, भावेश जैन, जगदीश मधुकर, मोती सिंह बलबीर सिंह, स्नेहिल शुक्ला,, वेंकटेश सिंह, रंजन शर्मा, सौरभ जयशवाल, सजीव श्रीवास्तव, गोपाल गुप्ता, सोहेल सिद्दीकी, अमर सिंह, लखन सिन्हा, शंभू ओझा, आदित्य केशवानी, गफ्फार अली, संजय रौतिया, अमन, ज्ञान चंद्र, अतिकूर रहमान, सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments