खूबसूरत और चमकती आंखें आपके चेहरे को और निखार देती है, लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, स्क्रीन पर घंटों बिताना, नींद की कमी और तनाव का सीधा असर हमारी आंखों पर पड़ता है।अक्सर आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स चेहरे की पूरी रौनक छीन लेते हैं। कई बार महंगे आई-क्रीम और कॉस्मेटिक्स भी वो असर नहीं दिखा पाते, जो आम नुस्खे दिखा सकते हैं।अगर आप भी डार्क सर्कल्स से परेशान हैं, तो आपकी रसोई में मौजूद कच्चा दूध और शहद किसी वरदान से कम नहीं हैं। आइए जानते हैं कि इसे किस तरह लगाना है?
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
डार्क सर्कल्स के लिए कच्चा दूध और शहद ही क्यों है फायदेमंद?
कच्चे दूध और शहद को अमृत माना जाता है। दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा के रंग को हल्का करने और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। साथ ही, दूध में मौजूद विटामिन B12 और विटामिन A त्वचा को पोषण देते हैं। वहीं शहद त्वचा में नमी को लॉक करता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो आंखों के आसपास की स्किन को हाइड्रेटेड और चमकदार बनाता है।
डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए दूध और शहद कैसे लगाएं?
1 बड़ा चम्मच ठंडा कच्चा दूध और आधा चम्मच शुद्ध शहद।
एक छोटी कटोरी में दोनों को अच्छी तरह मिला लें जब तक कि शहद पूरी तरह दूध में घुल न जाए।
रुई को इस मिश्रण में भिगोएं और हल्के हाथों से आंखों के नीचे लगाएं। आप चाहें तो भीगे हुए रुई को अपनी आंखों पर 10-15 मिनट के लिए रखकर आराम भी कर सकते हैं।
15 मिनट बाद ठंडे पानी से आंखों को धो लें। बेहतर परिणामों के लिए इसे हफ्ते में 3-4 बार दोहराएं।
आप दूध, शहद और गुलाब जल भई लगा सकते हैं। इससे आपको आंखों को ठंडक मिलेगी।
शहद के साथ एक बूंद बादाम तेल मिलाने से भी फायदा हो सकता है। इससे झुर्रियां कम हो सकती है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments