HP ने भारत में नया HyperX Omen 15 सीरीज गेमिंग लैपटॉप लॉन्च किया,जानें कीमत और खूबियां

HP ने भारत में नया HyperX Omen 15 सीरीज गेमिंग लैपटॉप लॉन्च किया,जानें कीमत और खूबियां

नई दिल्ली :  HP ने भारत में नया गेमिंग लैपटॉप लॉन्च किया है। एचपी के गेमिंग लैपटॉप HyperX Omen 15 सीरीज के नाम से पेश की है। इस गेमिंग लैपटॉप को  Intel Core i7-14650HX प्रोसेसर और NVIDIA GeForce RTX 50 सीरीज GPU के साथ मार्केट में उतारे गए हैं। एचपी के इस गेमिंग सीरीज को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। यहां हम आपको इस गेमिंग लैपटॉप के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

HP HyperX Omen 15 सीरीज की खूबियां

HP HyperX Omen 15 सीरीज के लैपटॉप को Intel Core i7-14650HX प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारा गया है। इस प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए इस लैपटॉप में NVIDIA GeForce RTX 50 सीरीज का GPU दिया है। इसकी टोटल ग्राफिक्स पावर 170W तक है। इस लैपटॉप की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 180Hz और ब्राइटनेस 500 निट्स है। गेमिंग रिस्पॉन्सिवनेस की बात करें तो डिस्प्ले की पोलिंग रेट 8K और रिस्पान्स टाइम 0.125ms है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है 

कूलिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें Omen Tempest सिस्टम दिया गया है। इसके साथ ही इसमें सेल्फ-क्लीनिंग फैन दिया गया है, जो इसे धूल से सुरक्षित रखता है। एचपी के इस लैपटॉप में One-Touch Omen AI दिया गया है, जो सिस्टम सेटिंग को ऑटोमेटिकली एडजेस्ट करता है।

HP India के सीनियर डायरेक्टर ऑफ पर्सनल सिस्टम, विनीत गेहानी का कहना है कि भारत में गेमिंग को अब पूरे इकोसिस्टम की जरूरत है न कि सिर्फ पावरफुल हार्डवेयर की। एचपी का यह लॉन्च भारत के गेमिंग कम्युनिटी के प्रति कंपनी के प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो टेक्नोलॉजी के साथ दमदार स्टेबल परफॉर्मेंस देता है।

HP HyperX Omen 15 सीरीज की कीमत

HP HyperX Omen 15 सीरीज को भारत में 1,49,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। लॉन्च डील की बात करें तो कंपनी पुराने लैपटॉप को एक्सचेंज करने पर 30 हजार रुपये तक का बोनस और 20 हजार रुपये तक का बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस लैपटॉप को 18 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप के साथ HyperX CloudX Stinger 2 Core वायर्ड हेडसेट को 499 रुपये और HyperX Knight बैकपैक को सिर्फ 999 रुपये में खरीद सकते हैं।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments